बॉलीवुड

बॉलीवुड के अनजाने किस्से : 1 रुपये में झाड़ू-पोछा करते थे 'शो मैन' राज कपूर , दिलीप कुमार से जलन के कारण तोड़ दिया था सेट

Pushplata
बॉलीवुड के अनजाने किस्से : 1 रुपये में झाड़ू-पोछा करते थे 'शो मैन' राज कपूर , दिलीप कुमार से जलन के कारण तोड़ दिया था सेट
बॉलीवुड के अनजाने किस्से : 1 रुपये में झाड़ू-पोछा करते थे 'शो मैन' राज कपूर , दिलीप कुमार से जलन के कारण तोड़ दिया था सेट

राज कपूर का असली नाम सृष्टि नाथ कपूर था। बॉलीवुड के शो मैन कहे जाने वाले राज कपूर ने 10 साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। पेशावर की कपूर हवेली में पैदा हुए राज कपूर को एक्टिंग विरासत में मिली थी। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर थे। लेकिन इसके बावजूद राज कपूर को कभी कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया। यहां तक कि पिता ने उन्हें फिल्मों में ब्रेक देने से भी मना कर दिया था। स्टार परिवार से होने के बावजूद राज कपूर को करियर की शुरुआत में स्ट्रगल करना पड़ा। गुजारे के लिए एक रुपये में झाड़ू-पोछा तक करते थे। एक बार तो उन्होंने दिलीप कुमार से चिढ़कर एक फिल्म का सेट ही तोड़ दिया था। राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर कुछ ऐसे ही किस्से बता रहे हैं।

स्टार पिता ने नहीं की मदद, नहीं दिया स्पेशल ट्रीटमेंट

राज कपूर भले ही फिल्मी खानदान में पैदा हुए, पर उनका बचपन बहुत ही साधारण रहा। पिता ने उन्हें किसी तरह का कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि राज कपूर को पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर में झाड़ू-पोछा का भी काम करना पड़ा। इसके लिए उन्हें महीने की एक रुपया सैलरी मिलती थी।

इस कारण दिलीप कुमार से चिढ़, तोड़ दिया था सेट

राज कपूर जब 10 साल के थे, तो उन्होंने फिल्मों में शुरुआत की थी। फिल्म 'इकबाल' के एक सीन में छोटे बच्चे की जरूरत थी, तो राज कपूर को साइन कर लिया गया। लेकिन पिता पृथ्वीराज कपूर ने उनके एक्टिंग करियर में मदद और फिल्मों में ब्रेक देने से मना कर दिया। वहीं उसी दौरान दिलीप कुमार अपनी पहली फिल्म की रिलीज के लिए तैयार थे। राज कपूर को यह देख बहुत बुरा लग रहा था। वह सोच रहे थे कि उन्हें बड़े स्टार का बेटा होने के बावजूद फिल्म नहीं मिल रही, और यहां आउटसाइडर दिलीप कुमार की फिल्म रिलीज होने जा रही है। इसी जलन के कारण राज कपूर गुस्से से भर गए और एक हथौड़ा उठाकर सेट पर तोड़-फोड़ मचा दी।

इस ब्रांड की महंगी शराब पीते थे राज कपूर

राज कपूर को महंगी शराब का शौक था। वह विदेश से महंगी शराब मंगाकर पीते थे। यही नहीं, जब भी वह पार्टी में जाते, तो अपना मनपसंद ब्रांड साथ ले जाते थे। राज कपूर को जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल व्हिस्की पसंद थी और इस ब्रांड को वह अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करते थे।

जमीन पर सोने के कारण राज कपूर को भरना पड़ा था जुर्माना

​राज कपूर भले ही महंगी शराब और लग्जरी चीजों के शौकीन थे, पर उन्हें जमीन पर सोना ही पसंद था। इस चक्कर में तो राज कपूर को भारी जुर्माना भरना पड़ गया था। राज कपूर जहां भी जाते थे, जमीन पर ही बिस्तर बिछाकर सोते थे। एक बार वह जब लंदन के हिल्टल होटल में रुके, तो जमीन पर बिस्तर लगाकर सो गए। इस कारण राज कपूर को होटल मैनेजमेंट को जुर्माना भरना पड़ा था।

कंगाल हो गए थे राज कपूर, गिरवी रख दिया था घर

राज कपूर देश के सबसे यंग डायरेक्टर माने जाते थे। उन्होंने कई फिल्में डायरेक्ट कीं। लेकिन जब 'मेरा नाम जोकर' बनाई, तो कंगाल हो गए थे। इस फिल्म को बनाने में राज कपूर ने अपनी सारी जमा पूंजी लगा दी थी। बताया जाता है कि 'मेरा नाम जोकर' के लिए राज कपूर ने अपना घर तक गिरवी रख दिया था और कई लोगों से पैसे भी उधार लिए थे। पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

राज कपूर को हो गया था मौत का आभास, कहा था- मैं मरने वाला हूं

​राज कपूर ने 1985 तक फिल्मों में काम किया था और फिर इंडस्ट्री छोड़ दी। राज कपूर का 1988 में निधन हो गया। आखिरी के कुछ सालों में वह अस्थमा से पीड़ित थे। 63 साल की उम्र में राज कपूर जब एक इवेंट में दादासाहेब फाल्के सम्मान लेने पहुंचे, तो वहां उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। राज कपूर को जब अस्पताल ले जाया गया, तो साथ में सीनियर जर्नलिस्ट रोहित सरदाना भी थे। बताया जाता है कि राज कपूर ने रोहित सरदाना से कहा था कि वह मरने वाले हैं। वह नहीं बचेंगे।

 

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News