📅 Friday, 09 October 2026 | 03:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,451.84 ▼ -186.86 (-0.26%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

'जनता से दूरी'... दिल्ली दरबार के सीक्रेट सर्वे ने कर दिया 'खेला'..! : समर्थकों में नाराजगी छा गई और उन्होंने हाईवे जाम

📅 10 July 2026, 10:55 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
'जनता से दूरी'... दिल्ली दरबार के सीक्रेट सर्वे ने कर दिया 'खेला'..! : समर्थकों में नाराजगी छा गई और उन्होंने हाईवे जाम
'जनता से दूरी'... दिल्ली दरबार के सीक्रेट सर्वे ने कर दिया 'खेला'..! : समर्थकों में नाराजगी छा गई और उन्होंने हाईवे जाम

दतिया. मध्यप्रदेश के दतिया से भाजपा ने जैसे ही नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा वैसे ही समर्थकों में नाराजगी छा गई और उन्होंने हाईवे जाम कर दिया... साथ ही समर्थन में दतिया के बाजार भी बंद कर दिए गए...

टिकट वापस मिश्रा को देने के लिए मांग की जा रही और कल भी दतिया बंद रखने की खबरें सामने आ रहीं... उधर, एक खबर यह भी है कि नरोत्तम मिश्रा को लेकर केन्द्र ने एक सीक्रेट सर्वे करवाया था, जिसमें उनके खिलाफ नेगेटिव बातें सामने आईं... उनके बारे में केन्द्र को जो रिपोर्ट मिली उसमें यह भी उल्लेख था कि वे कभी जनता से मिलते तक नहीं थे...

इसके बाद से ही भाजपा ने नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी थी और उसे तलाश थी एक साफ छवि वाले ब्राह्मण चेहरे की, जो कि आशुतोष तिवारी के रूप में पूरी हुई... उधर, मिश्रा आश्वस्त थे कि इस बार मैदान वे ही संभालेंगे और चुनावी तैयारियों से लेकर जनता से माफी तक मांग चुके थे... वहीं, आशुतोष तिवारी दतिया के पुराने भाजपा कार्यकर्ता हैं और छात्र जीवन से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़े रहे... संगठन में तिवारी ने विभिन्न पदों पर काम भी किया... अब देखना है कि मिश्रा और उनके समर्थक कैसे मानेंगे..?

दतिया उपचुनाव : विरोध में दतिया के बाजार बंद

डॉ नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटने  का भारी विरोध। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला  कार्यालय  के सामने हाइवे जाम किया। विरोध में दतिया के बाजार बंद।

आशुतोष तिवारी ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

भोपाल. दतिया उपचुनाव के बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पार्टी नेतृत्व का जताया आभार, कहा- पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया..पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बताया अपना अभिभावक...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें