शोक संदेश: पालीवाल समाज की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती हेमलता जोशी का निधन
इंदौर. पालीवाल समाज 44 श्रेणी इंदौर की वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती हेमलता मन्नालाल जी जोशी (गांव. सिंदेरी) का आज दिनांक 11 जुलाई 2026 शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया है, जिनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 11 जुलाई 2026 शनिवार को दोपहर 1:00 बजे निज निवास 294/6 गोविंद कॉलोनी, सांवरिया सेठ मंदिर की गली से रामबाग मुक्तिधाम इंदौर जाएगी.
आप सर्वश्री रामनारायण जोशी की भाभी, पुरुषोत्तम जोशी, कृपाशंकर जोशी, भेरूलाल जोशी की काकीजी, घनश्याम जोशी की बड़ी मम्मी, महेंद्र जोशी, हरीश जोशी की पूजनीय माताजी, रुद्र जोशी की दादीजी थी. उपरोक्त जानकारी पालीवाल वाणी को सचिन व्यास ने दी.
दुःख की इस घड़ी में पालीवाल वाणी मीडिया समूह की संवेदनाएं जोशी परिवार के साथ हैं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.... ॐ शांति ॐ
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
जैन फोरम द्वारा तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज को श्रीफल समर्पित : तपस्वियों के लिए गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया
सेंट्रल जेल इंदौर में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट : तीन में डेंगू की पुष्टि, कई कैदियों को बुखार