📅 Friday, 09 October 2026 | 06:51 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,200.00 ▼ -310.00 (-0.41%) • निफ्टी 50: 23,800.00 ▼ -95.50 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
उपयोगी जानकारी

घर में 2-3 AC चलाने के लिए कितने kW के सोलर पैनल की जरूरत होती है? जानिए आपकी जेब के लिए कितनी फायदेमंद

📅 10 July 2026, 09:11 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
घर में 2-3 AC चलाने के लिए कितने kW के सोलर पैनल की जरूरत होती है? जानिए आपकी जेब के लिए कितनी फायदेमंद
घर में 2-3 AC चलाने के लिए कितने kW के सोलर पैनल की जरूरत होती है? जानिए आपकी जेब के लिए कितनी फायदेमंद

नई दिल्ली. भारत जैसे देशों में एक तरफ जहां लोगों की आबादी बढ़ रही है, वहीं चीजों की खपत भी तेजी से बढ़ती जा रही है. इसमें एक सबसे जरूरी चीज बिजली है, जो आज हर इंसान व घर के लिए जरूरी है. देखा जाए, तो अगर किसी इलाके में कई घंटों के लिए बिजली सेवाएं बंद हो जाती हैं, तो उसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगती है.

इसी बीच, अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि वह, बिजली खपत कम तो करना चाहते हैं, लेकिन गर्मी आदि मौसमों के कारण खपत बढ़ती चली जाती है, खासतौर पर जब घर में हर एक रूम में एसी लगा हो. जितनी ज्यादा बिजली खपत उतना ज्यादा बिजली का बिल, जो न सिर्फ घर के बजट को बिगाड़ती है, बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान कर देती है. ऐसे में कई लोग सोलर पैनल की तरफ बढ़ते हैं, लेकिन सवाल उठता है कि आखिर इसको लगाने से कितना फायदा हो सकता है?

बढ़ते बिजली कीमतों के बीच सहारा बन रहा सोलर पैनल

एक तरफ जहां कई राज्यों में बिजली की कीमतें ज्यादा हैं और उन्हें पावर कट का भी सामना करना पड़ता है, तो उनके लिए सोलर पैनल मासिक बजट को स्थिर रखने और बिजली बिल में भारी कमी लाने में अहम भूमिका निभा रही है. बता दें कि दिन के समय आपके घर के उपकरण सोलर पैनल वाली बिजली पर चलेंगे, तो ग्रिज से कम बिजली खर्च होगी.

इतना ही नहीं, आपको बता दें कि अगर दिन में आपके सोलर पैनल आपकी जरूरत से ज्यादा बिदली बनाते हैं, तो बची हुई बिजली, बिजली ग्रिड में चली जाती है. बाद में जब रात के समय या बारिश के वक्त सोलर पैनल बिजली कम बनाते हैं और आप बिजली ग्रिड से बिजली लेते हैं, को पहले ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त बिजली का हिसाब उसमें समायोजित कर दिया जाता है. इससे आपके बिजली बिल में अच्छी खासी कमी हो जाती है.

2 AC के लिए कितने किलो वॉट के सोलर पैनल की होगी जरूरत?

अगर आप भी सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं और आपके घर में दो AC लगे हुए हैं, तो आप भी आसानी से सोलर सिस्टम का फायदा उठा सकते हैं. अगर आपके पास 1.5 टन के दो एसी लगे हुए हैं, तो आपको इन्हें चलाने के लिए कम से कम 5 से 7 kW के सोलर सिस्टम की जरूरत पड़ेगी. आसान शब्दों में समझे, तो 1.5 टन के दो AC एक साथ चलाने पर लगभग 2500 से 3000 वाट यानी तकरीबन 2.5 से 3 kW तक बिजली की खपत होती है. इस हिसाब से कम से कम 5kW का सोलर सिस्टम 20 से 25 यूनिट बिजली बना सकता है, जो एसी के अलावा भी अन्य खपत को आसानी से मैनेज कर सकते है.

3 AC चलाने के लिए कितने kW के सोलर सिस्टम पड़ेगी जरूरत

अगर आपके घर के 3 AC को सोलर सिस्टम से चलाना है, तो आपको कम से कम 8 से 10kW के सिस्टम की जरूरत पड़ेगी. 1.5 टन के 3 एसी चलाने पर 3800 से 4500 वाट (तकरीबन 3.8 से 4.5kW) बिजली खर्च होती है. घर के अन्य उपकरणों को भी इस्तेमाल किया जाए, तो डिमांड 6 से 7kW तक पहुंच सकती है. इसलिए इस खपत को संभालने के लिए ज्यादा पावर वाले सिस्टम की जरूरत पड़ेगी. इसलिए 8kW का सोलर सिस्टम रोजाना औसतन 32 से 36 यूनिट बिजली पैदा करता है, जबकि 10 kW का सिस्टम 40 से 45 यूनिट तक बिजली दे सकता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें