📅 Friday, 09 October 2026 | 04:56 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,730 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,000 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
इंदौर

पालीवाल समाज के युवा खिलाड़ी श्री प्रखर जोशी ने जीता रजत और कांस्य पदक

📅 11 July 2026, 12:26 AM • ✍️ indoremeripehchan.in • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के युवा खिलाड़ी श्री प्रखर जोशी ने जीता रजत और कांस्य पदक
पालीवाल समाज के युवा खिलाड़ी श्री प्रखर जोशी ने जीता रजत और कांस्य पदक

अनिल बागोरा, पुलकित पुरोहित

इंदौर. पालीवाल समाज के ऊर्जावान समाजसेवक श्री मनीष जोशी (काका) ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के जाने-माने सुप्रसिद्व वरिष्ठ समाजसेवी एवं मॉड साहब श्री मोहन लाल जी जोशी (ग्राम.आमली) के पौत्र श्री प्रखर कैलाश जोशी ने चेन्नई में आयोजित 79 वीं राष्ट्रीय तैराकी एवं गोताखोरी प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए एक रजत एव एक कांस्य पदक अर्जित कर भारत देश का नाम गौरवान्ति किया. 

श्री प्रखर जोशी वर्तमान में प्रखर ईस्टर्न रेलवे कोलकाता में सीनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, श्री प्रखर जोशी की उपलब्धि पर उनके कोच सर्वश्री रमेश व्यास, मनीष जोशी, पालीवाल समाज अध्यक्ष श्री भूरालाल व्यास, मंत्री विजय शंकर जोशी, पूर्व कोषमंत्री शिवलाल पालीवाल मां शक्ति सेवा मंडल, चारभुजा भक्त मंडल, बाबा ग्रुप, पालीवाल मीडिया समूह से पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल किरण एवं अनेक समाजसेवी संस्थाओं ने बधाई दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें