अमेरिका-ईरान में बढ़ा तनाव : ट्रंप ने दी मिट्टी में मिलाने की धमकी, कहा- 1000 मिसाइलें "लॉक्ड एंड लोडेड"
ईरान.
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. हाल ही में दोनों देशों के बीच हुए समझौते के बावजूद ईरान ने साफ कर दिया है कि उसे अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि अगर अमेरिका ने समझौते से पीछे हटने या धोखा देने की कोशिश की तो ईरान पूरी ताकत के साथ जवाब देने के लिए तैयार है.
गालिबाफ ने इंडोनेशिया की पीपुल्स कंसल्टेटिव असेंबली के स्पीकर अहमद मुजानी से मुलाकात के बाद अपने आधिकारिक टेलीग्राम पोस्ट में कहा कि हालिया शांति वार्ता के दौरान उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी साफ शब्दों में कह दिया था कि ईरान को अमेरिका पर "जरा भी भरोसा नहीं" है.
अमेरिका चाहता है कि ईरान सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करे कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला है और शनिवार को होने वाली बातचीत के तहत कॉमर्शियल जहाज़ों पर गोलीबारी रोकने का वादा करे.
अमेरिकी मीडिया ने नाम नहीं बताने वाले अधिकारियों के हवाले से कहा कि ईरान ने निजी तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकारों से स्वीकार किया कि जहाज़ों पर गोलीबारी एक गलती थी.
हालांकि, ख़बरों के मुताबिक़ ईरान ने इसका जिम्मा अपने ही एक आंतरिक समूह पर डाला है, जो उसके नियंत्रण से बाहर है. ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर इस सप्ताह हुई झड़पों के बावजूद दोनों पक्ष बातचीत जारी रखने पर सहमत हो गए हैं. व्हाइट हाउस ने इस घटना को युद्धविराम का उल्लंघन माना है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
भारतवंशी नवनीतम पिल्लै को शांति का नोबेल : अगर आप थोड़ी और तालियां बजाएंगे, तो शायद मैं यह पुरस्कार ट्रम्प के साथ बांट लूं- कसा तंज
प्रिय प्रधानमंत्री अंबानी और भारत का असली बॉस : एलन मस्क : मुकेश अंबानी पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर तीखे तंज कसे