सुपरहिट शो 'अनुपमा' की एक्ट्रेस माधवी गोगटे का निधन
📅 22 November 2021, 02:35 PM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सुनने को मिल रही है. दरअसल, एक्ट्रेस माधवी गोगटे का रविवार को निधन हो गया है. इन दिनों उन्हें सुपरहिट शो 'अनुपमा' में अनुपमा(रूपाली गांगुली) की मां का किरदार निभाते हुए देखा जा रहा था. खबरों की माने तो माधवी पिछले कुछ समय से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं. इस कारण उन्हें मुंबई के सेवन हील्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था.
रविवार को बिगड़ गई तबीयत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को एक्ट्रेस की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उनकी हालत को काबू में नहीं किया जा सका और माधवी का निधन हो गया. बता दें कि वह अभी 58 साल की थीं. माधवी के निधन से अब पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है. कई सितारों ने उन्हे श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया है.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
यश चोपड़ा की फ़िल्म ‘काला पत्थर’ : अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा दो स्टार इमेजों का एक ही फ़्रेम में आना
कंगना रनौत के 'सस्ती कॉपी' वाले तंज पर तापसी पन्नू का करारा पलटवार, सिर्फ 2 शब्दों में दिया जवाब; = 7 साल पुराना विवाद फिर गरमाया