ग्लोबल मंच पर फिर चमकेगी संजय लीला भंसाली की देवदास
मुंबई. 21 फ़रवरी 2025 संजय लीला भंसाली ने करीब 20 साल पहले देवदास जैसी शानदार फिल्म बनाई थी, जो आज भी इंडियन सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। शाहरुख़ ख़ान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की जबरदस्त एक्टिंग और भंसाली के ग्रैंड विज़न ने इसे हमेशा के लिए खास बना दिया।
तब से लेकर अब तक ये फिल्म उतनी ही पसंद की जाती है, जितनी अपनी रिलीज़ के वक्त थी। अब देवदास के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। ये फिल्म लॉस एंजेलेस के अकादमी म्यूज़ियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में 8 मार्च से 20 अप्रैल तक दिखाई जाएगी।
जो फिर से साबित करता है कि ये फिल्म सिर्फ हमारे यहां नहीं, बल्कि दुनियाभर में एक सिनेमाई गहना मानी जाती है। 20 साल से भी ज्यादा हो गए, लेकिन देवदास का जादू आज भी कायम है और नई पीढ़ी के लोग भी इसे उतना ही पसंद कर रहे हैं।
साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की देवदास किसी फिल्म से बढ़कर एक एहसास बन गई थी। शाहरुख़ ख़ान ने दर्द से भरे देवदास को ऐसा जिया कि वो किरदार लोगों के दिल में बस गया। ऐश्वर्या राय पारो के रोल में बिल्कुल सपने जैसी लगीं, और माधुरी दीक्षित की चंद्रमुखी ने हर सीन में जान डाल दी।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Bigg Boss 20 : Santosh Shukla’s Bigg Boss 6 Connection Resurfaces As Aamrapali Dubey Reveals How He Helped Her Career