MP Foundation Day 2022 : राज्य सरकार नवंबर में 40 हजार भर्ती करेगी : आवासहीनों को भूखंड देने का अभियान : CM
MP Foundation Day 2022 : मध्यप्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस के मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है. सीएम ने बताया कि एक लाख कर्मचारियों की नियुक्ति के संकल्प के तहत राज्य सरकार इसी माह 40 हजार भर्ती करेगी. बता दें कि ये घोषणा सीएम ने आज भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान की है. गौरतलब है कि प्रदेश के स्थापना के मौके पर राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन चल रहा है. जहां “शंकर-एहसान-लॉय बैण्ड” की दमदार प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.
साथ में बताते चलें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश गान को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि अब से हर समारोह के शुरुआत में गाए जाने वाले मध्यप्रदेश गान के दौरान सभी सावधान की स्थिती में खड़े होंगे. इसकी शुरुआत राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान हो चुकी है.
इसके साथ ही सीएम ने एलान किया कि आवासहीनों को भूखंड देने का अभियान चलाया जाएगा. जिसके मुताबिक जिन गरीबों के पास रहने की जमीन का टुकड़ा नहीं है, उनको प्लाट देकर, जमीन का मालिक बनाने का प्रयास प्रारंभ हो जाएगा. 28 नवंबर 2022 से यह अभियान प्रारंभ होगा.
जिन गरीबों के पास रहने की जमीन का टुकड़ा नहीं है, उनको प्लाट देकर, जमीन का मालिक बनाने का प्रयास प्रारंभ हो जाएगा।
28 नवंबर से यह अभियान प्रारंभ होगा। :मुख्यमंत्री श्री
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC)
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश में राशन विक्रेता संघ ने प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : 1 अक्टूबर से कंट्रोल दुकानें होंगी बंद...!
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में लिये गए निर्णय : शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय इंदौर के लिए 13 पदों के सृजन को स्वीकृति