भोपाल

BJP से पूर्व विधायक ध्रु्व प्रताप और कद्दावर नेता शंकर महतो कांग्रेस में शामिल : विधायक संजय पाठक को कहा दुर्योधन

Paliwalwani
BJP से पूर्व विधायक ध्रु्व प्रताप और कद्दावर नेता शंकर महतो कांग्रेस में शामिल : विधायक संजय पाठक को कहा दुर्योधन
BJP से पूर्व विधायक ध्रु्व प्रताप और कद्दावर नेता शंकर महतो कांग्रेस में शामिल : विधायक संजय पाठक को कहा दुर्योधन

भोपाल :

  • विधानसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में दलबदल की सियासत तेज होती जा रही है। पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के बाद अब कटनी जिले में BJP से विधायक रह चुके ध्रुव प्रताप सिंह और कद्दावर नेता शंकर महतो ने कांग्रेस जॉइन कर ली। दोनों ने कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और डॉ. गोविंद सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। ध्रुव कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक रह चुके हैं, जबकि शंकर महतो बहोरीबंद के कद्दावर नेता में गिने जाते हैं।

ध्रुव प्रताप सिंह ने कहा, '5 साल से BJP अपनी मूल विचारधारा से हट चुकी है।' उन्होंने BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पर हमला करते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी का संगठन इस समय सबसे निचले स्तर पर है। वीडी शर्मा बिना मैदानी अनुभव सांसद और प्रदेशाध्यक्ष बन गए। उनके पास कार्यकर्ताओं से बात करने का समय नहीं है। वे अपनी लेविश लाइफ में मस्त हैं।'

पूर्व विधायक ने विजयराघवगढ़ से मौजूदा BJP विधायक संजय पाठक के लिए कहा, 'आपको महाभारत की जानकारी तो है। महाभारत में एक पात्र थे दुर्योधन, जो कि विजयराघवगढ़ के विधायक हैं। ऐसे दुर्योधन हमारे ख्याल से मध्यप्रदेश के सभी जिलों में मिलेंगे। आज की महाभारत में दुर्योधन तो बढ़ गए हैं, लेकिन धृतराष्ट्र एक ही है, जो भोपाल में बैठे हैं। उनकी आंखों में पट्टी बंधी है। कुछ नहीं कर रहे, इसलिए BJP कार्यकर्ता परेशान है।'

कटनी में बीजेपी के जिलाध्यक्ष रहे और कटनी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे ध्रुव प्रताप सिंह की तीन पीढियां बड़वारा, विजयराघवगढ़ से चुनाव लड़ती आ रहीं हैं। ध्रुव प्रताप के दादा बड़वारा से विधायक रहे। 1998 में बड़वारा से लड़े 1200 से हारे, 2003 में विजयराघवगढ़ से चुनाव लडे़ और जीत गए। 2008 में हार गए। उसके बाद चुनाव नहीं लड़े। 1967 से 72 तक ठाकुर वीरेन्द्र सिंह विधायक रहे। 

  • कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

आज पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सदस्यता दिलाई है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी मौजूद थे। आपको बता दें कि बीजेपी से इस्तीफा देते समय एक वीडियो बनाकर ध्रुव प्रताप सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाया था। धुव्र प्रताप सिंह का कहना था कि बीजेपी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है। कई दिनों से ध्रुव प्रताप सिंह पार्टी में उपेक्षा झेल रहे थे। भाजपा को एक साथ कटनी जिले में दो झटके लगे है। इससे पहले कांग्रेस में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, अशोक नगर जिले से यादवेंद्र सिंह और शिवपुरी से बैजनाथ यादव कांग्रेस में शामिल हो चुके है।

Live : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह जी एवं शंकर महतो जी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। https://t.co/idTN8KNnat

— MP Congress (@INCMP) June 23, 2023

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News