Tuesday, 17 June 2025

ज्योतिषी

आज का राशिफल 10 मई 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

paliwalwani
आज का राशिफल 10 मई 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज का राशिफल 10 मई 2025 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपकी इनकम बढ़ेगी। कहीं से पैसा आएगा, जिससे आप काफी खुश हो जाएंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। गृहस्थ सुख मिलेगा। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लोग मिलजुल कर रहेंगे। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी।

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन काफी अच्छा रहेगा। खुद पर ध्यान देंगे। अपने बारे में भी सोचेंगे। ध्यान और प्राणायाम में समय लगाएंगे। सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे भी होंगे लेकिन कम। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी जरूरी होगी और निजी जिंदगी से बाहर निकलकर पेशेवर जिंदगी पर ध्यान देना जरूरी होगा।

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी सेहत का ध्यान रखें और चिंताओं से भी दूर रहने की कोशिश करें। बढ़ते हुए खर्चे आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। काम के सिलसिले में ज्यादा प्रयास करने पर ही सफलता मिलेगी। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। शादीशुदा लोगों का दृश्य जीवन अच्छे से चलेगा।

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको अपनी चिंताओं से बाहर आने की कोशिश करनी होगी, तभी आपके काम बनेंगे नहीं तो आप अपनी सेहत भी बिगाड़ लेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कम मेहनत से भी काम बनेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे प्रयास सफल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। घर में कई बातों को लेकर विचार-विमर्श होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस भी भरपूर रहेगा। प्रेमी युगल के लिए आज का दिन सामान्य बीतेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत बढ़िया रहेगी।

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपने दांपत्य जीवन में सुख किस प्रकार बढ़े, इसका ध्यान रखेंगे और जीवनसाथी को खुश रखेंगे। पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं से अच्छा पैसा आएगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत कमजोर रहेगी।

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर परिवार पर ध्यान देंगे। अपनी मां से अपने दिल की बात कहेंगे। पिताजी पर किसी बात को लेकर गुस्सा कर सकते हैं लेकिन इससे बचने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन भाग्य की वजह से आपको काफी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे और नौकरी में आपकी मेहनत अच्छे समाचार लेकर आएगी। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव दिख सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन सामान्य तौर पर गुजरेगा अपने दोस्तों और परिवार के छोटों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। खूब बातें होंगी, जिनसे मन हल्का रहेगा। कोई मानसिक तनाव नहीं होगा। सेहत अच्छी रहेगी। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी का व्यवहार परेशानी दे सकता है। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन थोड़ा कमजोर है। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी चिंताएं बढ़ेंगी खर्चे भी बढ़ेंगी। इनकम भी बढ़ेगी, इसलिए एक बैलेंस बनाने की कोशिश करें। मानसिक तौर पर मजबूत होने का प्रयास करेंगे तो काफी फायदे में रहेंगे। गृहस्थ सुख का आनंद लेंगे और प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक होगा। आपकी सेहत कमजोर रहेगी।

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन पढ़ाई में खूब मन लगेगा। कुछ नई बारीकियां ढूंढ लेंगे, जो आपके बहुत काम आएंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे पलों का आनंद मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें गृहस्थ जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका अपने काम में मन लगेगा। सेहत मजबूत रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिससे उसमें अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार के लोगों का भी साथ मिलेगा जिससे आप काफी हर्षित होंगे। दांपत्य सुखों का आनंद उठाएंगे। अपने परिवार वालों से और मित्रों और पड़ोसियों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। प्रेमी युगल के लिए भी आज का दिन शानदार रहेगा।

 गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

● आज का प्रेरक प्रसंग : दोहरा दोहन...

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News