ज्योतिषी

आज का राशिफल 20 अप्रैल 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

Paliwalwani
आज का राशिफल 20 अप्रैल 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें
आज का राशिफल 20 अप्रैल 2023 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान, पढ़ें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आप खुद पर गर्व से भरा महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके कार्य की तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। अगर आप वेब डिजाइनिंग का काम करते हैं, तो आज आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। महागौरी को प्रणाम करें, व्यापार में बरकत होगी। 

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। अगर आप घर बैठे कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस के लिहाज से किया हुआ काम आपके लिए  लाभकारी होगा। आज किसी पुराने दोस्त से फोन पर अपनी बाते शेयर करेंगे। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है जिससे आपको खुशी महसूस होगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। 

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा करना नुकसान पहुंचा सकता है। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढे़गी। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से भी आपको बचना चाहिए। छोटे बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें, महागौरी को मीठे का भोग लगाएं, करोबार में आ रही दिक्कत दूर होंगी।

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन किस्मत मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। आज पूरे दिन आप नई ऊर्जा से भरे रहेंगे। आपके कार्यों को लोगों की सराहना मिलेगी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी से जुड़ने या फिर पार्टनरशिप करने का मौका भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पिता, बच्चों के साथ घर पर ही गेम्स खेलने का मन बनाएंगें। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के आज प्रमोशन के योग बन रहे है। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। महिलाओं को आज ऑफिस मे वर्कलोड कम ही रहेगा। अगर आज आप ड्राइविंग सीखने का प्रयास कर रहे है तो सावधानी बरतें। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढाएं, रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।  

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करोबारियों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको हर स्थिति में अपनी भावनाओं पर संतुलन बनाकर रखना चाहिए। कठिन परिस्थितियों में ठंडे दिमाग से काम लेना होगा, चीज़ें जल्द ही आपके पक्ष में हो जाएंगी। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढे़गी। निवेश किया हुआ धन आज आपके काम आ सकता है। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें , पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। 

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुद्दे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिल सकती है। घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखने की जरूरत है, खासकर कि आपको अपने पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनाए रखें, रिश्तो में मजबूती आएगी। नव युवाओं को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही अर्चणें दूर होंगी। 

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ बढ़ाएंगे, वो सफल जरूर होगा। छोटे स्तर पर बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ हो सकता है। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग भी प्राप्त होगा। न्याय हमेशा आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ भी बेहतर रहेगा, तला-भुना खाना अवाइड करें। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगाएं, भाग्य उदय होगा।

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों को नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे ऑफिस में ज्यादा देर तक रूकना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है, किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आईटी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, रूका हुआ पैसा वापस आएगा। 

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरिए आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं। ऑफिस में जूनियर आपसे कुछ नया सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके कार्यों से प्रभावित होगा। आज आपसे कोई रिश्तेदार मिलने आ सकता है, घर का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। लोग आपके साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे। आज आप सोना खरीदने की सोच सकते हैं। मां दुर्गा को फूल अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा गुजरेगा। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आज आप नई चीज़ों पर विचार करेंगे। विरोधी भी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनका समाज में नाम रोशन होगा। इस राशी के बच्चे पढाई में अपने पिता से मदद मांगेंगे। घर के बडों से आपको धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ अच्छा रहेगा। बच्चे माता के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। महागौरी का ध्यान करें, मानसिक शांती मिलेगी। 

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। शाम को आप घरवालों के साथ मिलकर  एंजॉय कर सकते हैं। परिवार में आपकी इज्जत बढ़ेगी। व्यापार के प्रति आपकी कोशिशें सफल होंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रोजमर्रा के काम-काज समय पर पूरे होंगे। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सिनियर्स का सहयोग मिलेगा।       

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News