ज्योतिषी

Shani Grah Gochar 2022 : शनि देव ने किया अपनी स्वराशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों की धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

Pushplata
Shani Grah Gochar 2022 : शनि देव ने किया अपनी स्वराशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों की धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
Shani Grah Gochar 2022 : शनि देव ने किया अपनी स्वराशि में प्रवेश, इन 3 राशि वालों की धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव का गोचर बहुत प्रभावशाली माना जाता है। क्योंकि शनि देव कर्मों के अनुसार मनुष्य को फल प्रदान हैं। आपको बता दें शनि देव ने 12 जुलाई को अपनी स्वराशि मकर में गोचर कर लिया हैं। यहां वो लगभग 6 महीने तक विराजमान रहेंगे। इसलिए शनि ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शनि का राशि परिवर्तन लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में….

मीन राशि:

शनि ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली से 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे ज्योतिष में आय और लाभ का स्थान कहा गया है। इसलिए इस समय आपको व्यापार मेंं अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस दौरान आप व्यापार के कई स्त्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे और आय के नए सोर्स भी बनेंगे। साथ ही कारोबार में कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है। वहीं शनि देव आपके 12वें स्थान के भी स्वामी हैं, इसलिए इस समय आपको कोर्च कचहरी के मामलों से निजात मिल सकती है। साथ ही फिजूल खर्चों पर भी लगाम लगेगी। इस समय आप धन भी जोड़ने में सफल रहेंगे। इस समय आपको नई जॉब भी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। इस दौरान आप एक पुखराज या सुनहला रत्न पहन सकते हैं। जो आपके लिए लकी रत्न साबित होगा।

वृष राशि:

शनि देव का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव ने आपकी राशि से नवम भाव में गोचर किया है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन और इंक्रीमेंट  हो सकता है। करियर और  बिजनेस में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। साथ ही नया व्यापार स्टार्ट करने के लिए यह समय आपके हित में है। वहीं इस समय आपको कार्यस्थल में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। कोई अवार्ड भी मिल सकता है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और ज्योतिष के मुताबिक शुक्र ग्रह और शनि देव में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए आप लोगों को शनि देव का मकर राशि में गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। वहीं इस दौरान आप लोग एक ओपल या जरकिन धारण कर सकते हैं, जो आपको लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।

धनु राशि:

शनि ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली के दूसरे स्थान में गोचर किया है, जिसे धन और वाणी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ के योग बनते दिख रहे हैं। साथ ही व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको अटका हुआ धन भी मिल सकता है। साथ ही इस दौरान व्यापार में नए ऑर्डर मिलने से अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही बिजनेस में निवेश के लिए यह समय आपके अनुकूल है।

अगर आप इस दौरान पार्टनरशिप का व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो शुरू कर सकते हैं। वहीं जिन लोगों का करियर वाणी के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है उसको यह समय शानदार रहने वाला है। आप लोगों को इस समय संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आप एक पुखराज या सुनहला रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News