📅 Saturday, 19 September 2026 | 10:09 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीकड में 13 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

📅 03 May 2026, 11:56 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीकड में 13 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण
Amet News : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीकड में 13 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

आमेट. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीकड में छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सत्र 2025-26 में अध्ययनरत 13 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह चुंडावत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कमला देवी रामलाल सुथार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामचरण सिंह चुंडावत ने की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में साइकिल वितरण के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर गोवर्धन लाल, अनिल कुमार राजपूत, राजाराम भादू, विनोद आमेटा, किशन सिंह सोलंकी, भगवान लाल भील, नरेश कुमार तिवारी, शारीरिक शिक्षक बद्रीलाल जाट एवं अभिभावक पार्वती देवी, दयानंद शर्मा, सुखदेव शर्मा, नारायण लाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें