📅 Friday, 18 September 2026 | 05:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,600 🥈 चांदी (1kg): ₹246,700 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : श्री राजसमन्द रावणा राजपूत क्षत्रिय महासभा की अनूपपुरा में महत्वपूर्ण बैठक

📅 03 May 2026, 11:51 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : श्री राजसमन्द रावणा राजपूत क्षत्रिय महासभा की अनूपपुरा में महत्वपूर्ण बैठक
Amet News : श्री राजसमन्द रावणा राजपूत क्षत्रिय महासभा की अनूपपुरा में महत्वपूर्ण बैठक

समाज संगठन को मजबूत करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और नई कार्यकारिणी के मनोनयन हेतु पदाधिकारियों ने चर्चा

आमेट. श्री राजसमन्द रावणा राजपूत क्षत्रिय महासभा सेवा संस्थान, राजसमन्द की एक महत्वपूर्ण बैठक अनूपपुरा में आयोजित हुई, जिसमें समाज संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर व्यापक मंथन किया गया। बैठक मदनसिंह सिसोदिया अनूपपुरा के मुख्य आतिथ्य, जिलाध्यक्ष मखनसिंह परिहार बुकरड़ा की अध्यक्षता तथा भेरूसिंह कुलांची, चामुण्डा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्जुनसिंह गहलोत, प्रदेश संगठन मंत्री नारायण सिंह कणवेरा और गोविंदसिंह चावण्डखेड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से शम्भुसिंह साचौरा चौहान काकरोद को देवगढ़ तहसील अध्यक्ष तथा कालुसिंह चौहान अनूपपुरा को देवगढ़ तहसील सचिव पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर ज़िले के वरिष्ठ सलाहकार मंत्री बाबूसिंह ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि सभी समाज बंधु मिलकर सहयोग करें तो समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

कालुसिंह अनूपपुरा ने अपने संबोधन में बच्चों की शिक्षा पर विशेष बल देते हुए कहा कि यदि कोई बच्चा या बच्ची पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए सक्षम नहीं है, तो समाज और संस्था को आगे आकर ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सहयोग करना चाहिए और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

जिलाध्यक्ष मखनसिंह परिहार ने बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि सभी तहसील कार्यकारिणियों के चुनाव, ब्लड डोनेशन कैंप, खेल प्रतियोगिताएं, जिले में शिक्षा में अव्वल रहे, बच्चों का सम्मान तथा सराय के उद्घाटन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष जगदीशसिंह काजीगुड़ा, सलाहकार मंत्री लालसिंह सिसोदिया, जिला सहसचिव चन्दनसिंह सपराव आमेट, तहसील अध्यक्ष लादुसिंह राठौड़ आगरिया, कुम्भलगढ़ तहसील अध्यक्ष सम्भुसिंह राठौड़ सहित कई पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

इसके अतिरिक्त इन्दौर समाज अध्यक्ष पूरणसिंह सिसोदिया, उपाध्यक्ष कैलाशसिंह परिहार, कोषाध्यक्ष भीमसिंह गजसिंह जी की भागल, भीमसिंह अनूपपुरा, चामुण्डा सेना के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह, रावणा राजपूत सेवा संस्थान सूरत के महेन्द्र सिंह सिसोदिया, महासिंह जी का खेड़ा, बौम्बे कार्यकारिणी सदस्य किसनसिंह राठौड़ जडसा, सज्जनसिंह निमझर, पुष्पेन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह, देवीसिंह झीलवाड़ा, बन्शीसिंह, प्रकाशसिंह सरदारगढ़, रोशनसिंह डूंगाखेड़ा, रोशनसिंह चावण्डखेड़ा सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे। मंच संचालन पूरणसिंह साखला सरेवड़ी ने किया।

बैठक ने सामाजिक एकजुटता, शिक्षा प्रोत्साहन और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में ठोस संकल्प प्रस्तुत किया, जिससे भविष्य में समाज विकास के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई गई।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें