इंदौर
रेल्वे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से उदयपुर, राजस्थान जाना...मतलब परेशानी झेलना, कई ज्ञापन सौंपे, लेकिन निराशा हाथ लगी...
sunil paliwal-Anil Bagora
इंदौर. पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व मंत्री श्री किशनलाल जी जोशी ने पालीवाल वाणी को चर्चा कर बताया कि रेल्वे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की लगातार अनदेखी के कारण इंदौर से राजस्थान जाने वाले निवासियों के समाने गंभीर संकट खड़ा हो चुका हैं...
इस संबंध में देश के प्रधानमंत्री, रेलवे मंत्री, मुख्यमंत्री के साथ-साथ इंदौर एवं राजस्थान के सांसद और विधायकगणों से लगातार मांग की जा रही हैं..., राजस्थान जाने वाले यात्रियों को इंदौर-राजस्थान आने-जाने में सुविधा सरलता से मुहैया कराई जाए..., लेकिन कई ज्ञापन पत्र देने के बाद भी हमारी समस्यों का निराकरण नहीं होने के कारण, राजस्थान प्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं...
इंदौर के लोकप्रिय सासंद श्री शंकर जी लालवानी, रेल मंत्री श्री अश्विनी कुमार जी वैष्णव को पुन : पत्र लिखकर मांग की गई है कि मेरी बात कड़वी जरुर हैं, लेकिन सत्य हैं...मैं पुछना चाहता हूं कि क्या... हम मेवाड निवासी सभी जातियों के जो इंदौर में निवास करते हैं तथा अपनी रोजी-रोटी कमाते खाते हैं... जिसकी संख्या लगभग 3 लाख से ऊपर है, जो करीब-करीब भारतीय जनता पार्टी के रूप समर्थन करता आ रहा हैं..., उसके बावजूद एक छोटी सी समस्या का निराकरण नहीं कर आपके समर्थकों को गहरी चोट पहुंच रही हैं..., उसका मुख्य कारण आपकी अनदेखी हैं...
हम रेलवे के मामले में इतने दुःखी और पीड़ित है कि इंदौर से जाने और आने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं... हमारे पास सीमित साधन होने के कारण हमारे राजस्थान प्रवासियों के पास मात्र रेल्वे प्रशासन की ओर से दी जाने वाली सस्ती और सुगम सुविधा रेल थी...,एक मात्र ट्रेन उदयपुर जाने के लिए सुविधा मिली थी, जिसमें राजस्थान जाने और धार्मिक यात्रियों को राहत पहुंचती थी और हमेशा हाऊसफुल चल रही थी...
रेलवे प्रशासन और सांसद की मिलीभगत से उदयपुर रेल को असावरा तक करने से हमारे समाने गंभीर संकट खड़ा हो गया हैं..., और जब से हमें परेशानी हो रही हैं... अभी इंदौर से उदयपुर के लिए लगभग 200 से लेकर 300 तक वेंटिग चलती है..., इस कारण कई बार इमरजैंसी हालत होने के बाद भी कई बार खड़े-खड़े सफर करना पड़ रहा हैं..., कई बुर्जूग महिला/पुरूष और छोटे-छोटे बच्चों को को काफी परेशानी में सफल करना पड़ता है..., कई बार तो खड़े रहने की जगह भी उपलब्ध नहीं हो पाती...
हमें आने व जाने में मजबुरी में असावरा तक के टिकट बनवाने पड़ते हैं, जिसमें 100 या 125 रुपये ज्यादा खर्च करना पड़ता हैं.., उसके बाद भी यह ट्रेन सुबह मावली 3.00 बजे उतारती हैं... इससे आगे नाथद्वारा, राजसमंद, आमेट, आदि सैंकड़ो छोटे और बड़े गांवों में जाने वाले यात्रियों को कोई साधन उपलब्ध नहीं होने के कारण मावली स्टेशन पर टेक्सी वाले यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर रहे हैं...
इस संदर्भ में पुर्व में मेरे जैसे कई भाईयों ने आपसे मिलकर इंदौर से जाने वाले यात्रियों के हित में सुविधा मुहैया कराने और पूर्व में बंद हो चुकी रेल सुविधा को पुन : चालु कराने की मांग की गई थी...आपकी ओर से हमें विश्वास दिलाया गया था कि आपकी मांग रेल मंत्री और रेलवे प्रशासन को अवगत कराकर समस्या का निराकरण का वादा किया था...,लेकिन तीन साल गुजर जाने के बाद भी रत्तीभर भी कोई सुविधा नहीं मिली...हां इतना जरूर है, हमारे आने-जाने में समस्या जरूर खड़ी और हो गई...,
इंदौर में निवास करने वाले राजस्थान प्रवासियों और पालीवाल समाज की और से एक बार फिर मांग दोहरते है कि आप हमारे ऊपर मेहरबानी करके एक ट्रेन इंदौर से रात्रि 9.00 या 10.00 बजे उदयपुर के शुरू करवा दिजिए, ताकि राजस्थान जाने वाले को सुगम और सरलता से सुविधा मुहैया हो जाने से राहत मिलेगी...
ना कोई कार्रवाई हुई और ना ही कोई जबाब आया...
दुसरा एक ट्रेन महु-चित्तौड़गढ जो इंदौर से सुबह 6,30 बजे चित्तौड़गढ़ जाने के लिए चलती हैं, जो दोपहर 2.00 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचती हैं... इसके बाद पुनः वापसी महु-इंदौर के लिए निकलती हैं... इस गाड़ी को भी अगर उदयपुर, राजस्थान तक का दायरा बढ़ा दिया जाएं..., राजस्थान प्रवासियों को काफी सुविधा और राहत मिल जाएगी...,क्यों कि मावली यह गाड़ी सायंकाल 4.00 बजे उतार देंगी. जिससे उतरकर आगे जाने वाले यात्रियों को दिन में ही कई साधन मिल जाएगे तथा यात्रियों समय रहते अपने गंतव्य तक पहुंच जायेंगे...
इस संदर्भ में पुर्व में भी आपको अवगत करा चुका हुं... इंदौर के लोकप्रिया सासंद श्री शंकर लालवानी जी आपके इंदौर ऑफीस पर आपसे मिला था और इंदौर में निवास कर रहे, राजस्थानीयों की पीड़ा का बयान करते हुए एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया था... आपने अपना परिचय देकर एक लेटर भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी कुमार जी के नाम का दिया था... जिसे नत्थीकर मैंने श्री अश्विनी कुमार जी वैष्णव रेलमंत्री को भेजा था... मगर ना कोई कार्रवाई हुई और ना ही कोई जबाब आया...
सासंद महोदय जी आपके सहयोग से मैं यह समझ बैठा कि हमारी बात सुनकर समझ ली गईं हैं, लेकिन यह हमारी भूल थी... क्योंकि यह तो आपकी रुटीग काम था, सो आपने कर दिया... हमारी तकलीफ से आपका कोई लेना-देना ही नहीं हैं... हम तो सिर्फ आपके वोटर्स हैं... आपको अच्छी तरह से मालूम है कि ये लोग तो श्री मोदी जी को देखकर वोट दे देंगे... इसलिए हमारी तकलीफों से आपका कोई लेना-देना नहीं हैं... अगर आप वास्तव में हमारी थोड़ी बहुत तकलीफ समझ सको... तो हमारी तकलीफें दूर हो जाएगी...ऐसी आशा और अप्रेक्षा राजस्थान का प्रत्येक वोटर आपसे करता हैं....
किशनलाल चुन्नीलाल जोशी
पूर्व मंत्री पालीवाल ब्राह्मण समाज 24 श्रेणी इंदौर, मध्य प्रदेश
मोबाईल संवाद नंबर : 7023841391
नोट : इंदौर-उदयपुर रेल समस्या के संबंध में इंदौर और राजस्थान के साथियों ने ज्ञापन पत्र सौंपा गया, है, उसकी एक प्रति मुझे भी व्यक्गित पहुंचाने का कष्ट करें ताकि आपकी मांग को में भी आगे बढ़ा सकुं.
- Sunil Paliwal-Anil Bagora





