📅 Friday, 18 September 2026 | 05:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,600 🥈 चांदी (1kg): ₹246,700 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : गादरोला गांव में पैंथर का हमला, एक बकरी की मौत और चार घायल

📅 03 May 2026, 12:02 PM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : गादरोला गांव में पैंथर का हमला, एक बकरी की मौत और चार घायल
Amet News : गादरोला गांव में पैंथर का हमला, एक बकरी की मौत और चार घायल

नाथूलाल गुर्जर के बाड़े में घुसकर वन्यजीव ने किया हमला, सूचना पर पहुंची वन विभाग और पशु चिकित्सा टीम ने घायल पशुओं का किया उपचार

आमेट. उपखण्ड क्षेत्र के गादरोला गांव में बीती रात पैंथर के हमले से दहशत फैल गई। गांव निवासी नाथूलाल पुत्र भूरालाल गुर्जर के बाड़े में घुसकर पैंथर ने बंधी बकरियों पर हमला कर दिया, जिससे एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

नाथूलाल गुर्जर ने बताया कि वह रात के समय रिश्तेदार के यहां विवाह समारोह में गया हुआ था। सुबह घर लौटने के बाद जब वह बकरियों को पानी पिलाने और चारा डालने के लिए बाड़े में पहुंचा तो बकरियां घायल अवस्था में पड़ी मिलीं। एक बकरी मृत थी, जबकि अन्य चार बकरियां जख्मी हालत में थीं, जिससे घटना का पता चला। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी बलवीर सिंह, वन विभाग के अधिकारी अरविंद जावड़िया तथा पशु चिकित्सालय विभाग की टीम, जिसमें पशु चिकित्सक डॉक्टर सुनील जाखड़ और पृथ्वीराज सैनी शामिल थे, मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घायल बकरियों का उपचार कराया गया। घटना के बाद गादरोला गांव सहित आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। यह घटना क्षेत्र में वन्यजीवों की बढ़ती गतिविधियों और मानव बस्तियों पर उनके खतरे को उजागर करती है।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें