📅 Saturday, 19 September 2026 | 10:08 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,294.96 ▼ -41.54 (-0.06%) निफ्टी 50: 23,346.40 ▲ +75.80 (+0.33%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹157,010 🥈 चांदी (1kg): ₹251,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण आमेट में आयोजित

📅 03 May 2026, 11:55 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण आमेट में आयोजित
Amet News : जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण आमेट में आयोजित

आमेट. जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के तहत आमेट नगर पालिका द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 30 अप्रैल, 1 मई एवं 2 मई 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), आमेट में आयोजित होगा।

प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक चलेगा, जिसमें 26 प्रगणक एवं 5 पर्यवेक्षक भाग लेंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मकानों का सूचीकरण एवं मकान गणना से संबंधित फील्ड कार्य की जानकारी देना है।

यह प्रशिक्षण उपखंड जनगणना अधिकारी गोविंद सिंह रतनू, चार्ज जनगणना अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी सुदर्शन जांगु तथा अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी एवं सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीपाल पारिक के सानिध्य में आयोजित होगा। प्रशिक्षण कार्य कमलेश कुमार एवं मनीष कुमार उपाध्याय द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

गौरतलब है कि जनगणना का प्रथम चरण 16 मई 2026 से प्रारंभ होकर 14 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें प्रशिक्षित कार्मिक आमेट नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना कार्य को पूर्ण करेंगे।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें