📅 Friday, 18 September 2026 | 03:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,314.59 ▲ +310.79 (+0.42%) निफ्टी 50: 23,270.60 ▲ +152.00 (+0.66%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,510 🥈 चांदी (1kg): ₹246,100 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
दिल्ली

जीवन बीमा कंपनी एलआईसी प्रत्येक मौजूदा शेयर पर देगी एक बोनस शेयर

📅 26 April 2026, 12:12 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जीवन बीमा कंपनी एलआईसी प्रत्येक मौजूदा शेयर पर देगी एक बोनस शेयर
जीवन बीमा कंपनी एलआईसी प्रत्येक मौजूदा शेयर पर देगी एक बोनस शेयर

नयी दिल्ली. देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी ने कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रत्येक मौजूदा शेयर पर एक बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

बोनस शेयर का निर्गम 31 दिसंबर, 2025 तक की संचित निधि और अधिशेष से 6,325 करोड़ रुपये का पूंजीकरण कर किया जाएगा।

इसके तहत रिकॉर्ड तिथि पर पात्र शेयरधारकों को 10 रुपये के प्रत्येक पूर्ण चुकता शेयर पर एक अतिरिक्त 10 रुपये का पूर्ण चुकता शेयर दिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, यह बोनस निर्गम आगे चलकर सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री या बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मार्ग प्रशस्त कर सकता है और सरकार इस दिशा में योजना बना रही है।

सरकार के पास फिलहाल एलआईसी में 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उसने मई, 2022 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपये जुटाए थे।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें