ज्योतिषी
आज का दैनिक राशिफल 28 अप्रैल 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान
paliwalwani
मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन कोई नया काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हो। बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। लकड़ी से जुड़ा व्यापार कर रहे लोगों को उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।
शुभ अंक- 9
● पीपल द्वारा नवग्रह दोष दूर करने के उपाय वैदिक दृष्टिकोण से भारतीय संस्कृतिमें पीपल देववृक्ष
● नक्षत्रों से संबंधित वृक्ष : नक्षत्र मास के नाम
● तुलसी के पौधे को मुरझाने से बचाएं, ये 10 खास नियम अपनाएं
वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपको वह मिलेगा जिसकी इच्छा आपको कई दिनों से थी, आपका कोई बिगड़ता हुआ काम बन जाने से काम में निरंतरता बनी रहेगी, इससे आपको भविष्य में अच्छे लाभ के योग हैं। आप माता-पिता के साथ कही घूमने का प्लान बनाएंगे, आपके अंदर उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पड़ोसी आपके अच्छे व्यव्हार की तारीफ करेंगे।
शुभ अंक- 3
● सपने में खुशी का माहौल देखना क्या संकेत देता है? जानिए इसका अर्थ और फल
● घर में आने वाले आर्थिक संकट को बतलाते हैं, ये 5 संकेत, तुरंत हो जाए सतर्क
मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। खासकर कि आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे आपसे खुश रहेंगे। आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे में विचार कर सकते हैं, इस बात को लेकर आप अपने परिवार में भी बात करेंगे, परिवार के लोग आपका सपोर्ट करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट अपने गुरुजनों से कुछ नया सीखने के लिए उत्सुक रहेंगे।
शुभ अंक- 6
● बिजनेस और करियर में चाहिए सफलता, समस्या नहीं, हल तलाशें : जीवन में उतार लें चाणक्य की ये बातें
कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप किसी की सेवा करके पुण्य कमाएंगे। व्यस्तता से भरा हो सकता है, लेकिन शाम का समय आप शांति से बिताने के लिए किसी शांत जगह पर जाएंगे। किसी व्यक्ति से लिया उधार आप चुका देंगे, जिससे आपकी टेंशन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं, उनके लिए शुभ है, आपके द्वारा किये कार्यों की सराहना होगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 7
● 5 इन जगहों पर एक दिन भी न करें निवास, वरना होगा भारी नुकसान : आचार्य चाणक्य
● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...
● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...
सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारी पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कम्पनी से जॉब का ऑफर आएगा। आप खुले मन से बात करेंगे और साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।
शुभ अंक- 6
● सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...
कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन पारिवारिक जीवन में चल रहा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है, अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में परिवार वालों की मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 9
● पूजास्थल पर क्यों नहीं रखते मृत पूर्वजों के चित्र?
तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, उसे समय से पूरा कर लेंगे, आपके जूनियर आपकी कार्यकुशलता से कुछ नया सीखेंगे। स्टूडेंट का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं, वो पहले किसी एक्सपर्ट से राय लेंगे तो भविष्य में अच्छा लाभ होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने भी आ सकता है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे, लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
शुभ अंक- 9
● बजरंगबली और संकटमोचन के नामों में भगवान शब्द क्यों नहीं जुड़ता...!
● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...
वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला करने से पहले सोच–विचार कर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनाएंगे। लवमेट्स से आपको मन पसंद उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक- 4
● धन संबंधित उपायों की सम्पूर्ण व्याख्या : असम्भव की प्राप्ती के लिये उपाय नही करें...
● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...
● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...
धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी से भी सहायता की उम्मीद ना रखकर खुद ही अपने काम निपटाने की कोशिश करेंगे, इससे आपको बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आपकी बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूए ले लें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें, सावधानियां बरतें। बच्चे पढ़ाई में अपना मन लगायेंगे। दाम्पत्य जीवन में विश्वास बनाये रखे रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।
शुभ अंक- 8
● सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...
मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन शाम आप माता-पिता के साथ बैठकर भविष्य की कोई योजना बनाएंगे। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे वह समय से पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए तरीकों पर विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। पिताजी आपको कोई महत्वपूर्ण काम करने को कहेंगे, आप उस काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करेंगे आपके पिता जी को आप पर गर्व महसूस होगा।
शुभ अंक- 1
● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...
कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप कुछ नया सामान खरीदने मार्केट जा सकते है। आपका मन किसी नए काम को करने को लेकर उत्साहित रहेगा। किसी भी काम को करने से पहले रूप रेखा तैयार करने से कार्यों को पूरा करने में आपको काफी आसानी होगी। ऑफिस में आपके अच्छे और मेहनती कामों की वजह से आपकी तारीफ़ होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करती हैं, उनके लिए अच्छा दिन है। लव मेट्स कही घूमने का प्लान बनाएंगे।
शुभ अंक- 2
● गाय का दूध हल्का पीला क्यों होता है...!
मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप जिस भी व्यक्ति से मिलेंगे वह आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जाएगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन आपके पहल करने से समाप्त हो जाएगी। आज अपने खर्चों को कंट्रोल करें, ताकि आगे के लिए आप कुछ पैसा जोड़ पाएं।
शुभ अंक- 1
● सांवरे से नाता : एक अनूठी प्रेम गाथा...!
● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...
● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...
● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...
● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...
•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•





