ज्योतिषी
चंद घंटो बाद इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, महालक्ष्मी योग बनने से जीवन में आएगी खुशियां, धन लाभ के योग
PALIWALWANI
Maha Lakshmi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा एकलौता ऐसा ग्रह है जो सबसे तेज गति से भ्रमण करते हैं। वह एक राशि में करीब ढाई दिन रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति करके शुभ-अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिस तरह चंद्रमा गुरु के साथ गजकेसरी राजयोग का निर्माण करते हैं, तो उसी तरह मंगल के साथ महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करते हैं। इस योग के बनने से जातकों के ऊपर महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। बता दें कि ये योग करीब 54 घंटे के लिए बनेगा। ऐसे में इस अवधि में किए गए हर काम में अपार सफलता हासिल होती है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा लाभ…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा 7 मार्च तो सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जहां पर 9 मार्च तक रहने वाले हैं। मिथुन राशि में पहले से ही विराजमान है। ऐसे में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का बन रहा है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
इस राशि के तीसरे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। साहसी होने के साथ अपनी वाणी से स्पष्ट होंगे, जिसका प्रभाव काफी सकारात्मक पड़ने वाला है। संचार कौशल में भी तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। इसके साथ ही शत्रुओं के ऊपर विजयी होंगे। गुरु , माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। करियर में भी काफी लाभ मिल सकता है। नई नौकरी तलाश कर रहे जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
इस राशि में गुरु-चंद्रमा की युति पांचवें भाव में होने वाली है। ऐसे में महालक्ष्मी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी अब ठीक हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव होगा। ऐसे में आप काफी दान-पुण्य कर सकते हैं। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि (Tula Zodiac)
इस राशि में महालक्ष्मी राजयोग नौवें भाव में बनने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर मंगल के साथ-साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। इस राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि बढ़ सकती है। ऐसे में दोस्तों या फिर परिवार के साथ तीर्थ यात्रा पर जा सकता है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आ सकता है। पिता और गुरु का पुरा सहयोग मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी कामों में आपको मदद मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। लेकिन आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
इस राशि में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण दसवें भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा हो सकती है। नौकरी और व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को अपार सफलता हासिल हो सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों को भी लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा किसी काम में की जा रही मेहनत का फल मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ के साथ पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आत्मविश्वास की वृद्धि होने वाली है।
मीन राशि (Meen Zodiac)
इस राशि के चौथे भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये भाव वाहन, सुख, घर, प्रॉपर्टी आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कई लाभ मिलने की उम्मीद बन रही है। इस राशि के जातकों का परिवार और माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। पैतृक संपत्ति मिलने के भी काफी योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा जाने वाला है। आपकी इच्छा शक्ति काफी मजबूत होने वाली है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
होली के बाद मीन राशि में ग्रहों का जमावड़ा लगने वाला है, जिससे कई बड़े राजयोगों का निर्माण होने वाला है। ऐसे ही 28 मार्च को मीन राशि में शुक्र, बुध, सूर्य, राहु के साथ चंद्रमा की युति होने वाली है, जिससे योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन तीन राशियों को खूब लाभ मिल सकता है।