📅 Tuesday, 03 November 2026 | 09:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 75,692.78 ▲ +1,233.28 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,440.80 ▲ +387.70 (+1.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,700 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
आमेट

राजस्थान गोसेवा समिति राजसमंद द्वारा गौशालाओं का औचक निरीक्षण, टोल नाका प्रबंधक से गौवंश सरक्षण की मांग की

📅 27 June 2025, 12:47 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजस्थान गोसेवा समिति राजसमंद द्वारा गौशालाओं का औचक निरीक्षण, टोल नाका प्रबंधक से गौवंश सरक्षण की मांग की
राजस्थान गोसेवा समिति राजसमंद द्वारा गौशालाओं का औचक निरीक्षण, टोल नाका प्रबंधक से गौवंश सरक्षण की मांग की

आमेट.

राजस्थान गौसेवा समिति जयपुर, जिला राजसमंद के जिलाध्यक्ष जेठु सिह राजपुरोहित के सानिध्य में जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने जिले की गौशालाओं का औचक निरीक्षण किया. 

जिला गौ प्रवक्ता माधवसिह पँवार ने बताया की बारिश के मौसम के मध्यनजर राजस्थान गो सेवा समिति के अध्यक्ष जेठु सिंह राजपुरोहित, राम सहाय विजयवर्गीय, आदित्य कुमार शर्मा, मनीष पुरोहित, माधव सिह पँवार आदि कार्यकारिणी सदयो के साथ में जिले की विभिन्न गौशालाओ का औचक निरीक्षण किया. 

इस दौरान राजसमन्द जिला मुख्यालय पर पशुपालन विभाग के निदेशक शक्ति सिह से मुलाकात करते हुए गौशालाओं को अनुदान जो समय पर नहीं मिल रहा है, उसके लिए भी चर्चा की ओर सरकार से मांग की गई कि पूर्व की तरह अब भी गौशालाओ का अनुदान समय पर हो...साथ ही जिले के माण्डावाड़ा टोल नाका प्रबंधक बालमुकुंद से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सोपा गया. 

ज्ञापन में बताया गया कि इन दिनों बारिश की वजह से गौ माताएं ज्यादातर राजमार्ग की सड़कों पर बैठ जाती है तथा रात्रि के समय में अनेक बार दुर्घटनाग्रस्त होकर मौत के मुंह में चली जाती है. ऐसे में टोल नाका प्रबंध से मांग की गई की रात्रि गश्त के दौरान कोई भी गौ माता या पशुधन कहीं भी सड़क पर बैठा हुआ नजर आए तो उनको उस जगह से उठाने का श्रम करावे, साथ ही वाहनों को भी व्यवस्थित तरीके से मार्ग परिवर्तित करा कर गौवंश को बचाने का काम निस्वार्थ भाव से करे. 

इस मौके पर प्रबंधक बालमुकुंद ने कहा कि हम रात्रि को हमेशा 38 किलोमीटर की नेशनल हाईवे पर रात्रि को गश्त करते हैं. इस दौरान कोई भी पशुधन अगर हमको हाइवे पर नजर आता है, तो हम उनको सड़क से उठवाकर व्यवस्थित तरीके से साइड में बैठाने की व्यवस्था करवाते हैं तथा कई बार वाहनों को भी व्यवस्थित तरीके से दूसरी साइड से निकलने में मदद करते हैं. जिससे किसी पशुधन की हानि नहीं हो और यह व्यवस्था लगातार जारी है और आगे भी रहेगी. 

इसके बाद गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा गोमती के पास जनावद की संत पीपाजी गौशाला के अध्यक्ष खेमराज भाटी, व्यवस्थापक  कैलाश जोशी, चारभुजा स्थित श्री मति नोजी बाई खेमराज कोठारी गौशाला के अध्यक्ष चेतन मादरेचा, मंत्री महेंद्र कोठारी, व्यवस्थापक सुरेश गुर्जर, सेवन्त्री स्थित श्री रुपलक्ष्मी गौशाला के व्यवस्थापक सुभाष राजपुरोहित, उपाध्यक्ष सोहनलाल पुखराज के साथ बैठक कर इन गौशालाऔ का ओचक निरीक्षण करते हुए बारिश के दिनों में गौ माता के लिए गौशाला द्वारा किए जा रहे, प्रबंधन के बारे में जानकारी ली तथा गौशाला संचालको को विशेष दिशा निर्देश देते हुए बारिश के समय गौमाताओ को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो...इसके लिए सही व्यवस्था करने का मार्गदर्शन दिया.

वही राजस्थान सरकार द्वारा गौ माता के अनुदान के बारे में विशेष चर्चा की गई. इस मौके पर गौशाला को उचित मानदेय मिले इसके लिए गौशालाओ के अध्यक्षो द्वारा मांग की गई. जिस पर अध्यक्ष जेठूसिंह राजपुरोहित ने सरकार के सामने इस मांग को पूरी करवाने की सहमति जताई.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें