वन विभाग की टीम ने खेत से 7 फीट लम्बा अजगर पकडा
आमेट : नगर के चन्द्र भागा नदी तट स्थित राणेराव तालाब की पाल पर एक खेत मे निकले करीब 7 फीट लम्बे अजगर को वन विभाग की टीम ने पकड कर समिप के जंगल मे ले जाकर छोडा. प्राप्त जानकारी अनुसार राणेराव तालाब की पाल पर स्थित श्यामलाल जोशी के खेत मे अचानक करीब 7 फीट लम्बा अजगर विचरण कर रहा था. कि तभी श्यामलाल जोशी के परिवारजनों की निगाहें अजगर पर पडने से हडकंप मच गया तथा श्यामलाल जोशी ने वन विभाग की टीम को दूरभाष पर सूचना देने पर मौके पर वन विभाग के बाबुलाल कुमावत, सोहन लाल, लच्छीराम गमेती ने अजगर को सुरक्षित पकड बोरे मे बंद कर सेलागुडा के जंगल मे ले जाकर छोडा.
इस अवसर पर वन विभाग की टीम के अलावा श्यामलाल जोशी, इन्द्रमल सालवी, मुलसिह, रतनसिह, सुरेशसिह, गाईडसिह राठौड, मदन रैबारी आदि उपस्थित थे.
पालीवाल वाणी ब्यूरों : M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Amet News : राजकीय विद्यालय में बाल वाटिका बाल मेले का आयोजन : नृत्य और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया