वेवर महादेव मंदिर पर ध्वजा चढ़ा, खप्पर पूजा
📅 04 March 2022, 12:41 AM
•
✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
आमेट : नगर के चंद्रभागा नदी तट पर विराजित भगवान वेवर महादेव मंदिर पर शिवरात्रि के तीसरे दिन श्री वेवर महादेव मंदिर समिति द्वारा मन्दिर के ऊपर ध्वजा चढ़ाई गई. साथ ही भगवान भोले नाथ के खप्पर की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई. मन्दिर में स्थापित हनुमानजी, चामुण्डा माताजी, भेरुजी बावजी आदि मन्दिरो पर भी ध्वजा चढाई गई. इन धार्मिक कार्यो को पुजारी लक्ष्मण सिंह ,पंडित भंवर लाल, मोतीलाल आदि के सानिध्य में संपन्न करवाये गए. इस अवसर पर वेवर महादेव मन्दिर सेवा समिति के अध्यक्ष भरत बागवान, अर्जुन सिंह चूंडावत, मदन सिंह चूंडावत आदि उपस्थित थे.
पालीवाल वाणी ब्यूरों : एम. अजनबी, किशन पालीवाल...✍️
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आमेट के नंदी गौशाला, प्रांगण आगरिया में महावीर इंटरनेशनल मैत्री वीरा ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
कुंभलगढ़-आमेट विधानसभा क्षेत्र में 21 नॉन पैचेबल एवं मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के लिए 992 लाख रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी
Amet News : हजरत दीवाना शाह दरगाह में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवा छिड़काव और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया