आमेट

दोगलापन मनुष्य को आगे नही बढ़ने देता-कथा व्यास राकेश पुरोहित

M. Ajnabee, Kishan Paliwal ... ✍
दोगलापन मनुष्य को आगे नही बढ़ने देता-कथा व्यास राकेश पुरोहित
दोगलापन मनुष्य को आगे नही बढ़ने देता-कथा व्यास राकेश पुरोहित

आमेट। नगर के बलदेव व्यायामशाला में रात्रि को गोकथा एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन हुआ। कथा व्यास राकेश पुरोहित विकास अधिकारी पंचायत समिति आमेट ने कहा कि मनुष्य को अपने चित को पिघलाना हो तो परहित में प्रवृत होना चाहिए। उन्होने कहा कि रामचरित मानस कहती है परहित सरिस धर्म नही भाई परपीड़ा सम नही अधमाई।

जो निरस होगा वो भोग की ओर दौड़ता है। निरस वो व्यक्ति जिसके जीवन में परहित नही है। यदि व्यक्ति को सब कुछ प्रारब्ध वस मिलता तो कर्म क्यो करें। प्रारब्ध से परिस्थितियां मिलती, अच्छे फल नही मिलते। संसार का एक व्यक्ति भी अच्छा बनता तो संसार अच्छा बनता। परिस्थितियों का भोग करे या उपभोग करे व्यक्ति के स्वयं पर निर्भर करता है। जो काम हमे नही करने वो करना बंद कर दे तो काम करने के लिए जो सामर्थ्य चाहिए वो स्वतः मिल जाता है। लेकिन दोगलापन मनुष्य को आगे नही बढ़ने देता। गो की उपेक्षा ही कलयुग है। व्यक्ति को गोसेवा में सदारत रहना चाहिए। मेरी मांग वस्तु,व्यक्ति व परिस्थिति नही है। हम जानते तो सब है लेकिन मानते नही है। राग व द्वेष हमे रोकता है। जो मुझे मिल रहा मिलता रहे यह राग है। मेरे लिए अमंगल नही हो ओर दूसरे का अमंगल हो यह द्वेष है। राग व द्वेष नही होगा तो वहां प्रेम होगा। कथा के दौरान कीर्तन श्रीराम जय राम जय जय राम,मंगल भवन अमंगल हारी,राम राम राम राम बोल, कृष्णा कृष्णा कृष्णा कृष्णा बोल, गोविन्द गोविन्द गोपाल, हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, जय गोमाता जय गोपाल में श्रोता भाव विभोर हो गए।

paliwalwani
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal ... ✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News