📅 Tuesday, 03 November 2026 | 09:57 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,367.55 ▲ +674.77 (+0.89%) • निफ्टी 50: 23,630.55 ▲ +189.75 (+0.81%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,970 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,200 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
आमेट

विकास अधिकारी राकेश पुरोहित ने किया क्वॉरेंटाइन सेंटर और नरेगा कार्यों का निरीक्षण

📅 26 May 2020, 04:39 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विकास अधिकारी राकेश पुरोहित ने किया क्वॉरेंटाइन सेंटर और नरेगा कार्यों का निरीक्षण
विकास अधिकारी राकेश पुरोहित ने किया क्वॉरेंटाइन सेंटर और नरेगा कार्यों का निरीक्षण

आमेट । कोरोना की महामारी के बीच लॉक डाउन के तहत सोमवार को आमेट पंचायत समिति के विकास अधिकारी श्री राकेश पुरोहित द्वारा ग्राम पंचायत लोढ़ियाना, गलवा झोर तथा ओलनाखेड़ा में स्थापित क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया तथा इन सेंटर पर क्वारेंटाइन किए हुए लोगों से विकास अधिकारी रूबरू हुए। श्री राकेश पुरोहित ने ठहरे हुए लोगों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में पूछा तथा किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो अवगत कराने हेतु कहा। विकास अधिकारी द्वारा उलपूरा क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण भी किया जहां पर अति उत्तम सुविधाएं पाई गई। वहां पर पदस्थापित अध्यापक रामदेव बैरवा द्वारा बताया गया कि सभी कमरों में कूलर की व्यवस्था उपलब्ध कराई हुई है तथा पूर्व में जो लोग यहां ठहरे थे उनके द्वारा विद्यालय में एक बगीचा विकसित किया गया है। इसके साथ ही विकास अधिकारी द्वारा ग्राम रावो का खेड़ा में नरेगा कार्य के अंतर्गत चल रहे नाड़ी गहरी कराने के कार्य का भी निरीक्षण किया गया तथा वहां पर काम करने वाले श्रमिकों से सीधा संवाद किया गया एवं उनसे पूछा कि उनके पेयजल एवं छाया की व्यवस्था सही तरीके से हो रही है अथवा नहीं। सभी श्रमिकों ने संतुष्टि पूर्वक बात बताई। ग्राम झोर में होम क्वारेंटाइन किए हुए व्यक्तियों के घर पर जाकर श्री राकेश पुरोहित द्वारा उनसे वार्ता की गई तथा उन्हें कहा गया कि जब तक आपका होम क्वारेंटाइन का पीरियड पूरा नहीं होता तब तक आप घर से बाहर नहीं निकले और सरकार के दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करें। विकास अधिकारी के साथ सहायक विकास अधिकारी घनश्याम सिंह राव तथा चंपालाल कुमावत भी थे।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें