📅 Thursday, 08 October 2026 | 01:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,742.57 ▼ -1,325.23 (-1.81%) • निफ्टी 50: 22,263.80 ▼ -512.30 (-2.25%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,320 • 🥈 चांदी (1kg): ₹224,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet update : प्रजापत समाज कुलदेवी श्रीयादे माता के मंदिर पर 16 जून को मनाईं जायेगी 22 वीं वर्षगांठ

📅 15 June 2024, 01:05 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet update : प्रजापत समाज कुलदेवी श्रीयादे माता के मंदिर पर 16 जून को मनाईं जायेगी 22 वीं वर्षगांठ
Amet update : प्रजापत समाज कुलदेवी श्रीयादे माता के मंदिर पर 16 जून को मनाईं जायेगी 22 वीं वर्षगांठ

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. समीपवर्ती गांव टीकड में कोठेश्वरी नदी तट पर श्री कोठेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में बने प्रजापत समाज कुलदेवी श्री श्रीयादे माता का के मन्दिर पर 16 जुन को 22 वीं वर्षगांठ महोत्सव बडे ही धुमधाम के साथ मानाया जाएगा.

प्रजापत महासभा मंदारिया वोराठ मेवाड श्री श्रीयादे मन्दिर टीकड सर्कल के अध्यक्ष नारू लाल प्रजापत ने बताया की हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी प्रजापत समाज द्वारा प्रजापत समाज कुलदेवी श्री श्रीयादे माता के मन्दिर की 22 वीं वर्षगाठ महोत्सव मनाया जाएगा. जिसमें 15 जून 2024 को रात्री जागरण होगा.

दिनांक 16 जून 2024 को प्रातः विधि विधान पूर्वक यज्ञ हवन किया जाएगा व 10.30 बजे शुभ वेला में मन्दिर पर ध्वजा चढाई जाएगी. ध्वजा के बाद समाज की जनरल बैठक का आयोजन होगा. जिसमें वर्ष भर का लेखा जोखा कर समाज सुधार एवं समाज उत्थान पर चर्चा की जाएगी.

अन्त में भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में आमेट, कुआंथल, रान, मान सिंह जी का खेडा, माद, कमेरी दुदालिया, साकरडा, माणकदेह, पानडी पारडी, डीडवाणा सहित कई गावों से प्रजापत समाज के सैकडो प्रतिनिधी भाग लेगे.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें