📅 Saturday, 31 October 2026 | 04:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
आमेट

आमेट वाणी : महिला दिवस पर सिलाई मशीन का वितरण एवं बुक बैंक की स्थापना

📅 10 March 2021, 01:29 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट वाणी : महिला दिवस पर सिलाई मशीन का वितरण एवं बुक बैंक की स्थापना
आमेट वाणी : महिला दिवस पर सिलाई मशीन का वितरण एवं बुक बैंक की स्थापना

आमेट । महिला दिवस पर ग्राम जिलोला में मेवाड़ रावणा राजपूत क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया। महिला दिवस पर महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समाज के भामाशाह चैन सिंह चौहान (पाली) द्वारा समाज की जरूरतमंद महिलाओं को ग्यारह सिलाई की मशीन का वितरण किया गया तथा साथ ही स्थानीय संगठन द्वारा विद्यार्थियों के लिए कॉम्पीटिशन की तैयारी के लिए बुक बैंक की स्थापना की गई। बुक बैंक प्रभारी देवेन्द्र सिंह सिसोदिया को बनाया गया। इस अवसर पर भगवती कंवर ने महिलाओं को अधिक से अधिक शिक्षा प्राप्त करने एवं अपनी मर्यादा को आधुनिक चकाचौंध में नहीं भूलने की बात कही, जगदीश सिंह नारलाई, अर्जुन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष रणजीत सिंह सोडाला ने समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहने का आव्हान किया एवं भामाशाह का दिल से शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह सिसोदिया (पारड़ी) द्वारा की गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी जय सिंह भाटी, महिला जिलाध्यक्ष रीना कच्छावा, जिला सचिव शंकर सिंह मदारा, खीम सिंह भाटी, दलपत सिंह गिरादड़ा, नरपत सिंह केशव नगर, कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह, व्यवस्थापक मंत्री लाल सिंह सिसोदिया, आमेट तहसील अध्यक्ष महेंद्र सिंह, रेलमगरा तहसील अध्यक्ष शक्ति सिंह के साथ ही जिलोला से सोहन सिंह सिसोदिया, केशर सिंह, रूप सिंह, गणेश सिंह,जेठू सिंह, लादू सिंह, गोपाल सिंह, देवी सिंह, मांगूसिंह व बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्ग, माता-बहने व युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह गहलोत द्वारा किया गया।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️ 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें