📅 Wednesday, 16 September 2026 | 07:43 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,840 🥈 चांदी (1kg): ₹243,600 ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
आमेट

तेज रफ्तार कार ने एक महिला के साथ 7 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर : दादी, पोती की हुई दर्दनाक मौत

📅 11 May 2024, 10:57 AM ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तेज रफ्तार कार ने एक महिला के साथ 7 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर : दादी, पोती की हुई दर्दनाक मौत
तेज रफ्तार कार ने एक महिला के साथ 7 वर्षीय बच्ची को मारी टक्कर : दादी, पोती की हुई दर्दनाक मौत

MADHVENDRA SINGH RAJPUT

आमेट.

चारभुजा थाना क्षेत्र के रिछेड गांव में शुक्रवार दोपहर को एक तेज रफ्तार कार जो थार महिंद्रा कंपनी की थी. कार चालक के द्वारा राह चलती एक महिला व उसकी 7 वर्षीय पोती को जोरदार टक्कर मार देने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. वही 7 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. 

सूचना मिलने पर चारभुजा थाना अधिकारी गोवर्धन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे तथा मृतक महिला को चारभुजा सीएससी पहुंचाया. वहीं गंभीर रूप से घायल 7 वर्ष की बालिका को पहले राजसमन्द फिर उदयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस ने बताया कि मृतका कैसी बाई उम्र 50 वर्ष जाति कालबेलिया निवासी भूतेला रिछेड अपनी 7 वर्षीय पोती के साथ में गांव से रिछेड की तरफ आ रही थी. तभी तेज रफ्तार से  कार चालक द्वारा टक्कर मार दी. टक्कर मार कार चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस द्वारा कार को जप्त कर लिया गया. आगे अनुसंधान जारी है.

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें