📅 Tuesday, 24 November 2026 | 03:29 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹124,920 • 🥈 चांदी (1kg): ₹155,600 • ☀️ उज्जैन: 17°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

युवकों की सड़क हादसे में मौत, रात भर ऊपर से गुजरते रहे वाहन

📅 08 July 2021, 01:29 PM • ✍️ Admin • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
युवकों की सड़क हादसे में मौत, रात भर ऊपर से गुजरते रहे वाहन
युवकों की सड़क हादसे में मौत, रात भर ऊपर से गुजरते रहे वाहन

उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के मथुरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इसके बाद करीब एक घंटे तक दोनों युवकों के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि दोनों शव क्षत-विक्षत हालत में थे।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को तकरीबन दो बजे चामुंडा मंदिर के समीप पानीघाट एप्रोच मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों युवक जिला संयुक्त अस्पताल जा रहे थे। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। अमानवीयता का पहलू यह है कि रात में हुए इस हादसे के बाद सड़क पर पड़े दोनों युवकों को अन्य वाहनों ने भी कुचल दिया।

एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस

एक घंटे बाद पुलिस को पानीघाट एप्रोच मार्ग पर दो शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान पानीघाट निवासी अर्जुन और प्रदीप के रूप में हुई है। युवकों को किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल