📅 Thursday, 01 October 2026 | 05:00 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,330 • 🥈 चांदी (1kg): ₹226,800 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

मां की हत्या : आरोपी बेटा बोला, घर पर एक व्यक्ति का आना पसंद नहीं था, विरोध पर भी नहीं मानी मां

📅 09 June 2022, 01:25 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मां की हत्या : आरोपी बेटा बोला, घर पर एक व्यक्ति का आना पसंद नहीं था, विरोध पर भी नहीं मानी मां
मां की हत्या : आरोपी बेटा बोला, घर पर एक व्यक्ति का आना पसंद नहीं था, विरोध पर भी नहीं मानी मां

लखनऊ : लखनऊ में एक महिला की हत्या हुई। हत्या का आरोप महिला के ही 16 साल के बेटे पर है। उसने तीन दिनों तक घर में 10 साल की बहन के साथ मां की लाश को रखा। हत्या की वजह मोबाइल गेम PUBG बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि PUBG न खेलने देने से नाराज किशोर ने मां को 6 गोलियां दाग दीं। मर्डर के बाद पार्टी भी की।

हालांकि पुलिस पूछताछ में मर्डर की एक दूसरी वजह भी सामने आ रही है। आरोपी बेटे के मुताबिक हत्या के पीछे एक तीसरा आदमी है। पुलिस भले ही बेटे की सुनाई कहानी पर भरोसा न कर रही हो, लेकिन उस गुमनाम किरदार की तलाश जरूर कर रही है। बेटे ने पुलिस को बताया कि बिजली विभाग में तैनात आकाश नाम का व्यक्ति अक्सर उसके घर आता था। वह घर पर रुकता और एक-दो दिन बिताने के बाद जाता था। घर पर इस तरह उसका आना बेटे को पसंद नहीं था। तमाम विरोध के बाद भी मां ने उससे मिलना बंद नहीं किया। उल्टा उसे ही सताने लगी।

किसी न किसी बात का बहाना लेकर मारती-पीटती थी। बर्दाश्त की सीमा पार हुई तो उसने मां की हत्या कर दी। पुलिस अब आकाश नाम के शख्स का पता लगा रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि आरोपी बेटा बार-बार आकाश के नाम पर ही जोर दे रहा है। इसलिए इसे वेरिफाई करना जरूरी है।

मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले नवीन कुमार सिंह सेना में जूनियर कमीशन्ड ऑफिसर हैं। उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल में है। लखनऊ के पीजीआई इलाके की यमुनापुरम कॉलोनी में उनका मकान है। यहां उनकी पत्नी साधना (40 साल) अपने 16 साल के बेटे और 10 साल की बेटी के साथ रहती थी।

बेटे ने मंगलवार रात अपने पिता नवीन को वीडियो कॉल करके बताया कि उसने मां की हत्या कर दी है। उसने पिता को शव भी दिखाया। नवीन ने एक रिश्तेदार को फोन करके तुरंत अपने घर भेजा। पुलिस पहुंची तो घर के अंदर के हालात देखकर दंग रह गई।

शव के पोस्टमॉर्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया है। इसमे दो पुरुष, एक महिला डॉक्टर हैं। गोली शरीर मे कहां लगी और उससे कितनी हड्डियां टूटी हैं। इसका पता लगाने के लिए पहले शव का पहले एक्सरे कराया गया है। एक्सरे की परमिशन CMO से मिल चुकी है। शव का हुलिया देखकर डॉक्टरों ने काफी देर तक आपस मे राय मशविरा किया। इसके बाद तय हुआ कि स्लाइड भी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजी जाएगी।

फाईल फोटो

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें