📅 Tuesday, 15 September 2026 | 06:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,020 🥈 चांदी (1kg): ₹236,800 🌤️ उज्जैन: 22°C (हल्के बादल)
उत्तर प्रदेश

यूपी के कई जिलों में 9-12 जुलाई तक मौसम विभाग ने दिया भारी बारिश का अलर्ट

📅 09 July 2022, 09:48 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
यूपी के कई जिलों में 9-12 जुलाई तक मौसम विभाग ने दिया भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के कई जिलों में 9-12 जुलाई तक मौसम विभाग ने दिया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तरप्रदेश । यूपी में मानसून सक्रिय हो गया है। रुक-रुककर बारिश हो रही है। पूरे सूबे में जनता उमस और गरमी से बुरी तरह परेशान है। पर थोड़ा इंतजार और कर लीजिए। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, यूपी में आने 9 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक जमकर बारिश होगी। तेज हवाएं चलेगी और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। राजधानी लखनऊ में मौसम इस वक्त बेहद गरम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस की वजह से लखनऊ जनता परेशान है। और लखनऊ में बारिश कब होगी यह सवाल अपने से कर रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान है कि, इस हफ्ते में अलग-अलग जिलों में कभी मौसम साफ हो जाएगा तो कभी हल्के बादल छाए रहेंगे तो वहीं किसी दिन बारिश भी हो सकती है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें