Tuesday, 26 August 2025

उत्तर प्रदेश

गुरू ग्रन्थ साहिब व जपुजी साहिब के अखण्ड़ पाठ का हुआ प्रकाश

Vivek Jain
गुरू ग्रन्थ साहिब व जपुजी साहिब के अखण्ड़ पाठ का हुआ प्रकाश
गुरू ग्रन्थ साहिब व जपुजी साहिब के अखण्ड़ पाठ का हुआ प्रकाश

बागपत, उत्तर प्रदेश.

विवेक जैन

गौरीपुर बागपत के सोनीपत रोड़ स्थित संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर राम लखन जानकी जी के पावन दरबार में श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी व जपुजी साहिब के 48 घंटे के अखंड़ पाठ व 48 घंटे के लिए मूल मंत्र माला का अखण्ड़ प्रकाश हुआ। श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी, जपुजी साहिब व मूल मंत्र माला के प्रकाश से पूर्व गुरू महाराज धर्मवीर भगत जी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराते हुए यज्ञशाला में 12 माला ब्रहम गायत्री से हवन शुरू कराया और हवन पूर्ण आहुति के साथ सम्पन्न हुआ।

हवन में हवन आचार्य पंड़ित पुरूषोत्तम उपाध्याय और हवन में ओमप्रकाश आर्य, भीमसिंह, राजेन्द्र सिंह अहैड़ा, विक्की व बाबूराम ने आहूति डाली। संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर राम लखन जानकी जी के पावन दरबार की ओर से रणवीर सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को लगभग 9 बजे सुबह पाठ का प्रकाश हुआ है।

26 अगस्त 2025 को लगभग 9 बजे सुबह मध्य का भोग होगा। उसके बाद यज्ञशाला में 12 माला ब्रहम गायत्री से हवन होगा और हवन की पूर्ण आहुति होगी। 27 अगस्त 2025 को लगभग 9 बजे सुबह यज्ञशाला में 12 माला ब्रहम गायत्री से हवन होगा व हवन की पूर्ण आहुति होगी और आरती व अरदास के साथ श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी व जपुजी साहिब का अखण्ड़ पाठ पूर्ण होगा और मूल मंत्र की अखण्ड़ माला पूर्ण होगी। इसके उपरान्त प्रसाद का वितरण होगा।

अखण्ड़ पाठ विनोद कुमार बिजनौर, जनकपाल सम्भल, विजयपाल सिंह सम्भल, मोहित कुमार सम्भल, रवि कुमार सम्भल, जगबीर सिंह, कृष्णवीर सिंह, हिमाचल, रामवीर सिंह व फौजी बड़े ही श्रद्धाभाव से कर रहे है। गुरू महाराज धर्मवीर भगत जी ने बताया कि यह आयोजन परमार्थ अर्थात सबके हित और विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है।

इस प्रकार के आयोजनों से विश्व में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धर्मवीर भगत जी ने संगत का मार्गदर्शन किया और बताया कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य धार्मिक जागरण, संस्कारों में वृद्धि और एकता की भावना को मजबूत करना होता है। कहा कि ईश्वर परम सत्य है। हमें ईश्वर की शरण में रहते हुए उनका भजन करना चाहिए।

इस अवसर पर सृष्टि के सभी प्राणियों की सुख-शान्ति के लिए अरदास की गयी। इस अवसर पर संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर राम लखन जानकी जी के पावन दरबार की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं का सेवाभाव से आदर सतकार किया गया। इस अवसर पर प्रवीण तोमर सिरसली, विपुल जैन बागपत सहित अनेकों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News