📅 Tuesday, 27 October 2026 | 11:36 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,598.67 ▲ +474.87 (+0.65%) • निफ्टी 50: 22,749.75 ▲ +149.75 (+0.66%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹143,510 • 🥈 चांदी (1kg): ₹202,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

लेखपाल की शिकायत करने पर किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

📅 28 May 2025, 10:06 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लेखपाल की शिकायत करने पर किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोशल मीडिया पर  वीडियो वायरल
लेखपाल की शिकायत करने पर किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Uttar Pradesh News: गौतमबुद्ध नगर जनपद के सदर तहसील में मंगलवार को एक लेखपाल और एक निजी कर्मचारी ने पाली गांव के कुछ किसानों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसानों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ इसलिए दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया क्योंकि उन्होंने खेत की पैमाइश न करने पर लेखपाल की शिकायत एसडीएम (उपजिलाधिकारी) से की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच एसडीएम (सदर) को सौंपी है।

एसडीएम (सदर) चारुल यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है, जिसमें सदर तहसील का लेखपाल सुनील और निजी कर्मचारी यतीश कुमार गौड़ कुछ किसानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं और उन्हें भगा रहे हैं। यादव ने कहा कि यह भी पता चला है कि वीडियो बना रहे किसान के परिजनों को भी लेखपाल और निजी कर्मचारियों ने पीटा है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

‘कई बार शिकायत के बावजूद भी इन्हें हटाया नहीं गया’

किसान पक्ष का आरोप है कि लेखपाल सुनील और यतीश कुमार गौड़ पहले भी लोगों के साथ इस तरह की हरकत कर चुके हैं। कई बार शिकायत के बावजूद भी इन्हें हटाया नहीं गया है। किसानों का कहना है कि अधिकारियों के नाम पर ये लोग तहसील में आने वाले फरियादियों से अवैध वसूली करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी प्रशासन ने उनके विरूद्ध कार्रवाई नहीं की। किसानों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं होगी तो वे लोग आंदोलन करेंगे।

इस बाबत पूछने पर किसान नेता पवन खटाना ने बताया कि जिला प्रशासन के आला अधिकारियों से बात की गई है तथा उन्होंने आश्वस्त किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन करेंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें