📅 Wednesday, 21 October 2026 | 02:26 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.40 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.25 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,230 • 🥈 चांदी (1kg): ₹214,600 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

25 करोड़ श्रमिकों ने कराया ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, जानिए 1000 रुपये की अगली किस्त अकाउंट में कब होगी क्रेडिट

📅 05 February 2022, 10:05 PM • ✍️ Admin • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
25 करोड़ श्रमिकों ने कराया ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, जानिए 1000 रुपये की अगली किस्त अकाउंट में कब होगी क्रेडिट
25 करोड़ श्रमिकों ने कराया ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, जानिए 1000 रुपये की अगली किस्त अकाउंट में कब होगी क्रेडिट

 ई-श्रम पोर्टल पर असंगठित क्षेत्र के 25 करोड़ श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। केंद्र सरकार के अनुसार देश में करीब 38 करोड़ असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक हैं। इसमें से करीब 3.81 करोड़ श्रमिक उत्तर प्रदेश के हैं। इन सभी श्रमिकों को राज्य सरकार भारण पोषण भत्ता सीधे अकाउंट में भेज रही है।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश सरकार ने नवंबर से फरवरी तक 500 रुपये प्रतिमाह भारण पोषण भत्ता देने का ऐलान किया था। जिसकी नवंबर और दिसंबर की किस्त के 1000 रुपये श्रमिकों के अकाउंट में जनवरी में क्रेडिट हुए थे। ऐसे में अब श्रमिक बकाया 1000 रुपये की किस्त का इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं के आकउंट में जनवरी और फरवरी की किस्त के पैसे कब तक क्रेडिट होंगे।

अगली किस्त इस तारीख को होगी जमा –

उत्तर प्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इस वजह से इन राज्यों में आचार सहिंता लागू हो चुकी है। ऐसे जनवरी और फरवरी के महीने की की अगली किस्त 10 मार्च के बाद अकाउंट में क्रेडिट हो सकती है। आपको बता दें 10 मार्च को 5 राज्यों के चुनाव के परिणाम आएंगे और इसी दिन उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में आचार सहिंता खत्म होगी।

आप भी उठाएं इस योजना का लाभ –

अगर आप यूपी में रह रहे हैं तो आप भी इस योजना के तहत 500 रुपये महीना प्राप्त कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ई-श्रम पोर्टल पर अभी रजिस्टेशन बंद नहीं हुए हैं।

ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन –

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको ई-श्रम की मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर जाना होगा। इसके अलावा आप जन सेवा केंद्र पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई शुल्क भी नहीं रखा गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें