📅 Monday, 07 September 2026 | 11:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,094.55 ▼ -420.88 (-0.55%) निफ्टी 50: 23,771.45 ▼ -126.25 (-0.53%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,400 🥈 चांदी (1kg): ₹221,300 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
उदयपुर

उदयपुर में Green Energy Summit में मध्य प्रदेश के लेड एवं बैटरी उद्योगपतियों की प्रभावी सहभागिता

📅 13 August 2026, 11:23 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उदयपुर में Green Energy Summit में मध्य प्रदेश के लेड एवं बैटरी उद्योगपतियों की प्रभावी सहभागिता
उदयपुर में Green Energy Summit में मध्य प्रदेश के लेड एवं बैटरी उद्योगपतियों की प्रभावी सहभागिता

FISSBA के अध्यक्ष S. Harashpal Singh एवं महासचिव Naresh Tomar ने किया MP Lead & Battery Association के प्रतिनिधियों का स्वागत

उदयपुर. 

उदयपुर के Ramee Royal Resort & Spa में Federation of Indian Small Scale Battery Associations (FISSBA) के तत्वावधान में आयोजित Power On – The Green Energy Summit में मध्य प्रदेश लेड एंड बैटरी एसोसिएशन के नेतृत्व में प्रदेश के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ उद्योगपतियों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की.

“Upgrading and Integrating SMEs into the Global Value Chain of Lead, Lithium, Solar and BESS” विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समिट में देशभर से लेड, बैटरी, लिथियम, सोलर, ऊर्जा भंडारण एवं BESS (Battery Energy Storage System) क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति, विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में बदलती ऊर्जा जरूरतों, नई तकनीकों, बैटरी रीसाइक्लिंग, ऊर्जा भंडारण तथा भारतीय MSME उद्योगों को वैश्विक वैल्यू चेन से जोड़ने की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हुआ।

मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने किया प्रतिनिधित्व

मध्य प्रदेश लेड एंड बैटरी एसोसिएशन की ओर से प्रदेश के अनेक प्रतिष्ठित उद्योगपतियों ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर मध्य प्रदेश के लेड एवं बैटरी उद्योग का प्रतिनिधित्व किया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मुकेश जी माहेश्वरी, वरिष्ठ उद्योगपति श्री प्रदीप कुमार जैन, श्री राजेश जी मेहता, श्री मनीष जी राठौर, श्री दिलीप जी माहेश्वरी, श्री सुनील जी मुकाती, श्री मल्हारी काले, श्री ब्रजेश जी मिश्रा सहित अन्य उद्योगपति शामिल रहे।

प्रतिनिधि मंडल ने सम्मेलन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए उद्योगपतियों एवं विशेषज्ञों के साथ बैटरी उद्योग के भविष्य, लेड एवं लिथियम बैटरी, रीसाइक्लिंग, ऊर्जा भंडारण, सोलर एवं ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में उभरती संभावनाओं पर संवाद किया। साथ ही उद्योगों के बीच व्यापारिक एवं तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने तथा मध्य प्रदेश के उद्योगों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजार से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

FISSBA के अध्यक्ष एवं महासचिव ने किया विशेष स्वागत

समिट के दौरान मध्य प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के लिए विशेष सम्मान का अवसर भी रहा। Federation of Indian Small Scale Battery Associations (FISSBA) के अध्यक्ष श्री S. Harashpal Singh एवं महासचिव श्री Naresh Tomar द्वारा मध्य प्रदेश लेड एंड बैटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ उद्योगपति श्री मुकेश जी माहेश्वरी तथा वरिष्ठ उद्योगपति श्री प्रदीप कुमार जैन का विशेष स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के लेड एवं बैटरी उद्योग की सक्रिय सहभागिता को सराहा गया। FISSBA के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों द्वारा किया गया यह स्वागत प्रदेश के उद्योग जगत के लिए गौरव का विषय रहा और इससे मध्य प्रदेश के लेड एवं बैटरी उद्योग तथा देश के अन्य प्रमुख उद्योग संगठनों के बीच मजबूत संबंधों को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

वैश्विक वैल्यू चेन से जुड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

उदयपुर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय समिट ने मध्य प्रदेश के उद्योगपतियों को देश के विभिन्न हिस्सों से आए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ विचारों एवं अनुभवों का आदान-प्रदान करने तथा नई तकनीकों और भविष्य की औद्योगिक संभावनाओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

MP Lead & Battery Association की इस सामूहिक सहभागिता को मध्य प्रदेश के लेड एवं बैटरी उद्योग को आधुनिक तकनीक, पर्यावरण-अनुकूल रीसाइक्लिंग, ऊर्जा भंडारण एवं वैश्विक वैल्यू चेन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

एसोसिएशन का उद्देश्य मध्य प्रदेश में लेड एवं बैटरी उद्योग के विकास को गति देना, उद्योगपतियों के बीच सहयोग एवं समन्वय बढ़ाना तथा प्रदेश के उद्योगों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई संभावनाओं से जोड़ना है। उदयपुर का यह सम्मेलन इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सफल मंच साबित हुआ।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें