📅 Monday, 14 September 2026 | 01:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,860 🥈 चांदी (1kg): ₹218,600 🌧️ उज्जैन: 23°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
उदयपुर

संत डॉ. एच आर पालीवाल द्वारा लोक कल्याण हेतु चातुर्मास पूर्ण

📅 14 September 2026, 12:14 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
संत डॉ. एच आर पालीवाल द्वारा लोक कल्याण हेतु चातुर्मास पूर्ण
संत डॉ. एच आर पालीवाल द्वारा लोक कल्याण हेतु चातुर्मास पूर्ण

उदयपुर.

सर्व ब्राह्मण एवं समस्त समाज सामूहिक विवाह समिति उदयपुर अध्यक्ष महर्षि सारस्वत ने पालीवाल वाणी को बताया कि समिति के मुख्य संरक्षक संत डॉ एच आर पालीवाल द्वारा लोक कल्याण हेतु अपने गुरु गोरखनाथ के आशीर्वाद से अपने संकल्पित बाइस फ़ीट लम्बी सांकल धारण कर एवं गिट्टी बिछोना पर चार माह के चातुर्मास संकल्प को पूर्ण किया गया. 

संकल्प समस्त समाज के जनकल्याण हेतु लिया गया था, चातुर्मास के अंतिम दिन मातृशक्ति द्वारा बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई. अच्छी बरसात एवं समस्त जन कल्याण हेतु नो कुंडीय यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें गायत्री परिवार के योगेश पानेरी, शारदा जी, पूर्णिमा व्यास, रामचंद्र पालीवाल एवं बुलंदशहर के रविन्द्र भारद्वाज व आचार्यों के सानिध्य में मंत्रोचार द्वारा यज्ञ संपन्न हुआ. 

इस अवसर पर समिति के संभागीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश नंदवाना ने यज्ञ में सम्मिलित समस्त आचार्यों एवं सहयोगियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया. यज्ञ पूर्ण पश्चात संत डा एच आर पालीवाल द्वारा धारित सांकल को खुलवाया गया. गायत्री माता एवं गोरखनाथ की आरती पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें समस्त पदाधिकारियों, कैलाश सारस्वत, प्रवीण शर्मा, संतोष सारस्वत, रमेश झंवर, अर्जून रंगवानी, राम लाल जी, हीरा भाई, नाथुलाल जी सहित अन्य स्थानीय जन समुदाय उपस्थित रहे. यह जानकारी समिति के प्रवक्ता विजय सारस्वत ने पालीवाल वाणी को दी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें