📅 Saturday, 26 September 2026 | 10:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • 🌤️ उज्जैन: 25°C (हल्के बादल)
उदयपुर

पितृ पक्ष में गीता परिवार उदयपुर का ऑनलाइन गीता पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान प्रारंभ

📅 26 September 2026, 08:30 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पितृ पक्ष में गीता परिवार उदयपुर का ऑनलाइन गीता पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान प्रारंभ
पितृ पक्ष में गीता परिवार उदयपुर का ऑनलाइन गीता पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान प्रारंभ

उदयपुर. 

राम मंदिर अयोध्या के महासचिव परम पूज्य स्वामी श्री गोविंद गिरी महाराज की प्रेरणा से संचालित गीता परिवार उदयपुर द्वारा पितृ पक्ष के अवसर पर ऑनलाइन गीता पाठ एवं तर्पण अनुष्ठान का आयोजन पूर्णिमा से पितृ विसर्जनी अमावस्या तक प्रतिदिन प्रातः11.30 बजे से 12.30 बजे तक किया जा रहा हैं.

पितृ पक्ष के प्रथम दिवस 26 सितंबर 2026 को पूर्णिमा के श्राद्ध के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन पारायण एवं तर्पण कार्यक्रम में गीता परिवार की प्रमुख साधिका एवं स्वामी जी की परम शिष्या गीता व्रती संतोष दीदी के मार्गदर्शन में श्रद्धालु साधकों ने सहभागिता की.

कार्यक्रम में क्रमशः अध्याय 2, सांख्ययोग का वाचन संतोष दीदी, अध्याय 7, ज्ञानविज्ञानयोग का वाचन सीमा कुमावत, अध्याय 13, क्षेत्रक्षेत्रज्ञविभागयोग का वाचन शालिनी कपूर, अध्याय 15, पुरुषोत्तमयोग का वाचन गिरधारी लाल बारहठ तथा अध्याय 18, मोक्षसंन्यासयोग का वाचन डॉ. पूर्णिमा व्यास द्वारा किया गया. कार्यक्रम के अंत में लक्ष्मण कुंवर द्वारा क्षमाप्रार्थना की गई.

इस अवसर पर संतोष दीदी ने पितृ पक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पितृ पक्ष पितरों के प्रति श्रद्धा, स्मरण और समर्पण का समय है. प्रत्येक गृहस्थ को अपनी सामर्थ्य के अनुसार अपने पितरों के निमित्त श्राद्ध एवं तर्पण करना चाहिए. उन्होंने बताया कि श्रद्धा से अर्पित किया गया ,कर्म ही श्राद्ध कहलाता है. श्रद्धया दीयते यत् तत् श्राद्ध पितृ पक्ष में श्रद्धापूर्वक किए गए श्राद्ध एवं तर्पण के माध्यम से पितरों के प्रति कृतज्ञता एवं भावसमर्पण व्यक्त किया जाता है.

कार्यक्रम में नम्रता चौधरी, दिनेश श्रीमाली, टीना राजपूत, सुशीला राजपुरोहित, देवेंद्र श्रीमाली, सरस्वती माहेश्वरी, सूर्यकांता कचोरिया, सत्यनारायण शर्मा एवं वंदना मुथा सहित अनेक गीता साधकों ने श्रोता के रूप में सहभागिता की.

गीता परिवार उदयपुर के संयोजक संपत लाल माहेश्वरी ने सभी श्रद्धालुओं एवं गीता साधकों से आह्वान किया कि वे इस पावन ऑनलाइन आयोजन से जुड़ें तथा अपने परिवार एवं अन्य इच्छुक मित्रों को भी इससे जोड़ें, ताकि पितरों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता की भावना के साथ गीता के ज्ञान का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँच सके.

पितृ पक्ष के दौरान गीता पाठ, श्रद्धा एवं तर्पण से संबंधित विषयों पर अधिकतम पांच मिनट के संक्षिप्त विवेचन एवं ज्ञान-विचार के लिए भी साधकों को अवसर दिया जा रहा है. इच्छुक साधक कार्यक्रम के दौरान अपना संदेश देकर अथवा हाथ उठाकर पारायण के पश्चात अपने विचार प्रस्तुत कर सकते हैं. विवेचन गीता अथवा पुराणों में वर्णित आध्यात्मिक प्रसंगों पर आधारित रखा जा सकता है.

जो श्रद्धालु इस ऑनलाइन पितृ पक्ष अनुष्ठान से जुड़ना चाहते हैं, वे गीता परिवार उदयपुर के संयोजक संपत लाल माहेश्वरी से मोबाइल नंबर 8949902361 पर संपर्क कर सकते हैं.

ऑनलाइन कार्यक्रम का समय: प्रातः 11.30 बजे से 12.30 बजे तक

अवधि: पूर्णिमा से पितृ विसर्जनी अमावस्या तक

ऑनलाइन जुड़ने का लिंक:

https://meet.google.com/drr-wzbw-xzu

गीता परिवार उदयपुर की ओर से सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे इस पावन आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बनें तथा अपने परिवार एवं मित्रों को भी जोड़कर पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सनातन संस्कारों की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें.

विष्णुशंकर पालीवाल

गीता साधक, गीता परिवार उदयपुर

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें