📅 Monday, 14 September 2026 | 03:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,950 🥈 चांदी (1kg): ₹235,100 ⛈️ उज्जैन: 26°C (गरज के साथ बारिश)
उदयपुर

नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष

📅 14 September 2026, 01:55 PM ✍️ प्रतापगढ़ ⏱️ 6 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष
नगरीय निकाय चुनाव-2026 : प्रतापगढ़ जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित : अब 21 सितंबर को चुनेंगे अध्यक्ष और 22 सितंबर को उपाध्यक्ष

नगरीय निकाय चुनाव-2026 : जिले के 4 नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित

चन्द्रशेखर मेहता 

प्रतापगढ़. नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत जिले के समस्त 4 नगरीय निकायों प्रतापगढ़, छोटी सादड़ी, अरनोद और धरियावद के लिए मतगणना 14 सितंबर 2026, सोमवार को प्रातः 8 बजे से निर्धारित मतगणना केंद्रों पर हुई। 

जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी के निर्देशन सभी रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) की टीम ने मतगणना को शांतिपूर्ण सम्पन्न किया। मतगणना प्रक्रिया पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित निर्वाचन नियमों के अनुरूप संपादित की गई। मतगणना पूर्ण होने के बाद सभी नगरीय निकायों के अंतिम परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान एसपी विशाल जांगीड़ के निर्देशन में सभी मतगणना केंद्रों के आस-पास और शहरों में पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

प्रतापगढ़ नगर परिषद  प्रतापगढ़ नगर परिषद की मतगणना राजकीय  उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच नाका में हुई। यहां नगर परिषद के कुल 40 वार्डों की मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने 17 वार्डों में विजय प्राप्त की, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी 20 वार्डों में विजयी रहे। 03 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की।

अरनोद नगर पालिका : अरनोद नगर पालिका की मतगणना ब्लॉक सांख्यिकी भवन अरनोद में हुई। नगर पालिका के कुल 20 वार्डों के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने 14 वार्डों में विजय प्राप्त की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी 04 वार्डों में विजयी रहे, जबकि 02 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

छोटी सादड़ी नगर पालिका :  छोटी सादड़ी नगर पालिका की मतगणना कृषि कार्यालय, पंचायत समिति परिसर में हुई। कुल 25 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने 13 वार्डों में विजय प्राप्त की, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी 12 वार्डों में विजयी रहे। यहां किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज नहीं की।

धरियावद नगर पालिका : धरियावद नगर पालिका की मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, प्रार्थना सभा भवन में हुई। कुल 20 वार्डों के परिणाम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशियों  ने 10 वार्डों में विजय प्राप्त की। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 10 वार्डों में विजयी रहे। यहां कोई निर्दलीय प्रत्याशी विजयी नहीं रहा।

  • अध्यक्ष पद को लेकर यह रहेगा कार्यक्रम : नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत निर्वाचित नगर निकाय सदस्यों के बाद अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन की आगामी प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित की जाएगी। अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए लोक सूचना जारी करने की तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर रहेगी। 
  • नामांकन पत्रों की संवीक्षा 17 सितंबर को की जाएगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि एवं समय 18 सितंबर को अपराह्न 3:00 बजे तक निर्धारित है। इसी दिन अभ्यर्थिता वापस लेने के समय की समाप्ति के तुरंत पश्चात चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मतदान 21 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी तथा निर्वाचन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

  • उपाध्यक्ष पद को लेकर यह रहेगा कार्यक्रम :  उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए 22 सितंबर को निर्वाचन की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बैठक प्रात:  18 बजे प्रारंभ होगीं। नामांकन पत्र प्रातः 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11:30 बजे से की जाएगी। अभ्यर्थिता वापस लेने का समय अपराह्न 2:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि मतदान आवश्यक हुआ तो अपराह्न 2:30 बजे से 5:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी।
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें