राज्य

मुंह में घुसाई पिस्टल और मार दी गोली... बर्थडे पार्टी में वीडियोग्राफर का मर्डर, मामूली बात पर हुए विवाद के कारण करदी हत्या

Pushplata

 बिहार के दरभंगा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां जन्मदिन की पार्टी में एक फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि गोली युवक के मुंह पर लगी। आनन फानन में फोटोग्राफर को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र की जोरजा पंचायत के मखनाहा गांव में बुधवार रात करीब एक बजे की है। दरअसल, यहा मखनाहा गांव में राकेश सहनी की बेटी की जन्मदिन था। इस पार्टी में फोटोग्राफी के लिए गांव के ही एक युवक को बुलाया था। कैमरे में खराबी आने पर आयोजकों से उसकी कहासुनी हो गई। इसी दौरान महेश सहनी के पुत्र राकेश सहनी ने फोटोग्राफर सुशील के मुंह में पिस्टल से गोली मार दी। गोली मारने से पूर्व गांव के कई लोगों ने सुशील से मारपीट भी की।

घटना की सूचना सुनील के पिता रामविलास को दी। राकेश सहनी रामविलास सहनी के साथ रात 2:30 बजे डीएमसीएच पहुंचा था। आरजेडी नेता रामप्रवेश यादव ने इस हत्याकांड की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी गुरुवार सुबह डीएमसीएच पहुंचे। वहां मृतक के बड़े भाई रविंद्र कुमार सहनी का बयान दर्ज कराया गया। इसमें आरोपी के खिलाफ हत्या करने का केस दर्ज हुआ है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News