📅 Tuesday, 06 October 2026 | 05:22 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,382.47 ▲ +472.77 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,555.75 ▲ +133.80 (+0.60%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

शादी की शहनाई के बीच मौत का मातम : प्रेमी से फोन पर बात कर युवती ने लगा ली फांसी

📅 06 April 2026, 12:48 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शादी की शहनाई के बीच मौत का मातम : प्रेमी से फोन पर बात कर युवती ने लगा ली फांसी
शादी की शहनाई के बीच मौत का मातम : प्रेमी से फोन पर बात कर युवती ने लगा ली फांसी

विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा में युवती की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। 19 साल की युवती ने शादी से एक महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। 

पूरी घटना लटेरी तहसील के मुरवास थाना अंतर्गत ग्राम रुसल्ली साहू की है। भावना नाम की युवती का उतर प्रदेश के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन उसकी शादी गुना के एक युवक से तय हो गई थी। दोनों की आगामी 4 मई 2026 को शादी भी होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

युवती ने शादी से पहले अपने प्रेमी से फोन पर बात की थी। बातचीत के फौरन बाद प्रेमी ने भावना की भाभी को फोन कर किसी अनहोनी की आशंका जताई। जिसके बाद भाभी उसके कमरे में गई जहां भावना फंदे पर लटकी हुई पाई गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एक तरफ परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे और घर में मंगल गीतों की गूंज होने वाली थी, वहीं इस आत्मघाती कदम ने पूरे गांव और परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल्स और चैट खंगाली जा रही है, ताकि आत्महत्या के सही कारणों और प्रेमी की भूमिका का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें