📅 Monday, 14 September 2026 | 11:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,510 🥈 चांदी (1kg): ₹215,800 🌧️ उज्जैन: 25°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
राजसमन्द

पालीवाल समाज के युवा श्री मनीष दवे बने राजसमंद भाजपा जिला आईटी सेल के सहसंयोजक

📅 13 August 2026, 09:22 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पालीवाल समाज के युवा श्री मनीष दवे बने राजसमंद भाजपा जिला आईटी सेल के सहसंयोजक
पालीवाल समाज के युवा श्री मनीष दवे बने राजसमंद भाजपा जिला आईटी सेल के सहसंयोजक

राजसमंद. भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री जगदीश पालीवाल के नेतृत्व में (ग्राम. बामन टुंकड़ा) के निवासी एवं पालीवाल समाज के युवा समाजसेवी श्री मनीष दवे को जिला संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया हैं. पालीवाल समाज में हर्ष की लहर छा गई. 

श्री मनीष दवे को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक नियुक्त किया गया हैं. यह नियुक्ति उनकी वर्षों की निष्ठा, समर्पण और संगठन के प्रति लगन का परिणाम हैं.

श्री मनीष दवे पूर्व मंत्री एवं राजसमंद की लोकप्रिय पूर्व विधायक श्रद्धेय स्व. किरण माहेश्वरी जी के स्नेह और मार्गदर्शन में राजनीति में आगे बढ़े. किरण जी उन्हें पुत्र की तरह मानती थीं और उनके दिए संस्कार आज भी श्री मनीष दवे के काम में दिखते हैं. वर्तमान में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी जी के मार्गदर्शन में कार्य कर रहे हैं.

श्री मनीष दवे के पिता स्व. जगदीश चंद्र दवे एवं माता सुंदर बाई दवे हैं. आप मूल रूप से राजसमंद जिला राजस्थान के ग्राम. बामन टुंकड़ा से संबंध रखने वाले श्री मनीष दवे ने जमीनी स्तर पर बहुत काम किया और आज यह मुकाम हासिल किया हैं. जिला अध्यक्ष श्री जगदीश पालीवाल ने विश्वास जताया कि श्री मनीष दवे इस जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाएंगे और संगठन को नई ऊंचाई देंगे. 

श्री मनीष दवे को पालीवाल समाज के विभन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं ग्रामवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों सहित पालीवाल वाणी, पालीवाल गौरव, पालीवाल सखी, पालीवाल न्यूज, इंदौर मेरी पहचान मीडिया समूह की ओर हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें