महिला सशक्तिकरण : 2047 में महिलाओं की अहम भूमिका पर हुई कार्यशाला
● आर्थिक शक्ति बनने में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : मीनल पालीवाल
राजसमंद : पालीवाल समाज के सबसे तेजतर्रार, ऊर्जावान, युवा छात्र नेता श्री नीलेश पालीवाल ने पालीवाल वाणी को जानकारी देते हुए बताया कि शहीद नारायण लाल गुर्जर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिनोल में महिला सशक्तिकरण 2047 में महिलाओं की अहम भूमिका को लेकर युवतियों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पृथ्वीराज सेन ने की. जबकी मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता मीनल पालीवाल रही. मीनल पालीवाल ने संबोधित करते हुए कहा की भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति के साथ आगे बढ़ रही है और ये दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगले तीन-चार सालों में देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक रुप से तीसरे स्थान पर आ जाएगी और 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना साकार हो जाएगा.
देश के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के सपने को साकार करने के लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है. हमारी सभी माताओं, बहनों और बेटियों के लिए हमें अखंडता का वातावरण तैयार करना चाहिए. हमें जीवन के हर चरण में अपने फैसले लेने के लिए उन्हें सक्षम बनाने के लिए उनके आत्मविश्वास को बढ़ावा देना चाहिए और इसी तरह हम महिला सशक्तिकरण लाने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं.
इस अवसर पर कृष्णा कुमारी, कुसुम पालीवाल, शम्भू सिंह तंवर, संगीता सुथार, प्रवीण, प्रियंका शर्मा, संजू जीनगर, दमयंती सालवी, ममता रेगर, कपिल देव सहित विद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थी.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल