कपडा बैंक द्वारा शीतलहर से बचने के लिए जरुरतमंदो को बांटे कंबल : श्रीमती भावना पालीवाल
देवगढ़ : पालीवाल समाज को गौरवान्वित करने वाली सामाजिक समाजसेविका श्रीमती भावना महेश पालीवाल द्वारा संचालित कपडा बैंक के माध्यम से पिछले कई वर्षो से जरुरतमंदो को सतत् राहत पहुंचते हुए मदद प्रदान की जा रही हैं. दिसंबर माह में कपडा बैंक की टीम द्वारा गरीब, असहाय, विक्षित, एवं जरूरतमंद लोग खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे है, ऐसे लोगों को ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण का कार्य लगातार जारी हैं.

कपडा बैंक संस्थापिका श्रीमती भावना पालीवाल ने पालीवाल वाणी के बताया की कपडा बैंक के लिए उन्हें कई जागरूक लोग उन्हें कम्बल और गर्म कपडे, नए कपडे, जेकेट, जूते, खिलोने आदि भेजते हैं, जिन्हें वो और उनकी टीम जरुरतमंदो तक पहुंचाने का अतुल्य महान कार्य किया जा रहा हैं. कपडा बेंक की और से हर वर्ष सर्दी के मौसम में जरूरतमंद बेसहारा लोगों तक गर्म कपड़े, राशन एवं अन्य जरुरत का सामान वितरित कर इनकी मदद के लिए अभियान चलाया जाता हैं और इस बार भी यह अभियान चलाया जा रहा हैं, जिसकी शुरुआत की जा चुकी हैं और इससे कई बेसहारा परिवारों तक लगातार मदद पहुंचाई जा रही हैं. अगर आप भी हमारी मुहित में शामिल होकर मदद करना चाहते है तो संपर्क कर मदद कर सकते हैं.

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मुख्य मंत्री जी ध्यान दिजिए : दो लाइनों में फर्ज़ी जवाब देकर जन-सुनवाई की धज्जियां उड़ाने वाले ज़िम्मेदार अधिकारियों पर सख्त और दंडात्मक कार्रवाई कब होगी
सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता अंडर-17 क्रिकेट का ब्लॉक खिताब, स्केटिंग और बेंच प्रेस में भी जीते मेडल