राजस्थान
विप्र फाउंडेशन के माध्यम से समाज में सुरक्षित, संस्कारित और स्थायी वैवाहिक संबंधों को भी बढ़ावा
sunil paliwal-Anil Bagora
कोटा. विप्र फाउंडेशन के माध्यम से सैकड़ो सफल वैवाहिक संबंध स्थापित हो चुके हैं और निरंतर स्थापित हो रहे हैं। पारदर्शी परिचय, प्रत्यक्ष संवाद और पारिवारिक सहभागिता के कारण युवक–युवती एवं अभिभावकों को विश्वासपूर्ण निर्णय लेने का अवसर मिल रहा है।
न केवल समय, धन और असमंजस की बचत हो रही है , बल्कि समाज में सुरक्षित, संस्कारित और स्थायी वैवाहिक संबंधों को भी बढ़ावा मिल रहा है। ये वैवाहिक परिचय सम्मलेन परिवार, समाज और संस्कार, तीनों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इनके दूरगामी सामाजिक महत्व है।
विप्र फाउंडेशन द्वारा कोटा में आयोजित युवक–युवती परिचय सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं सूत्रधार की भूमिका में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर शर्मा जी का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है ।
इंदौर से पधारे विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा गुरुजी का गरिमामय सानिध्य उनका मार्गदर्शन और उपस्थिति से सम्मेलन को वैचारिक मजबूती और संगठनात्मक ऊर्जा मिली है ।
विप्र फाउंडेशन द्वारा कोटा में प्रतिवर्ष इस प्रकार का युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। विप्र फाउंडेशन द्वारा अब तक आयोजित इन सम्मेलनों के माध्यम से दो लाख से अधिक समाजजनों की प्रत्यक्ष सहभागिता सुनिश्चित हो चुकी है, जो विप्र फाउंडेशन की संगठन क्षमता के व्यापक प्रभाव को दर्शा रही है।





