RAJASTHAN : लाखों के आभूषण चुराने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
जालोर।राजस्थान के जालोर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रीको तृतीय चरण के साईं विहार कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है। यहां फरवरी में एक मकान में करीब पच्चीस लाख की चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्यामसिंह के अनुसार कोतवाली थाना हल्का में हुई नकबजनी की बड़ी वारदात जिसमें करीबन 25 लाख रूपये कीमत के सोने चांदी के गहने चुरा ले जाने की वारदात को पुलिस टीम द्वारा गम्भीरता से लेते हुए वारदात का पर्दाफाश किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी किशन उर्फ गुंगा पुत्र जगदीश माली निवासी रामदेव कोलोनी , जालोर हाल शंकर वाटीका के पास रतनपुरा रोड , जालोर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी आले दर्जे का नकबजन व वाहन चोर है , जो पूर्व में भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है । आरोपी किशन उर्फ गुंगा के विरूद्ध अलग- अलग थानों में कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज है ।
मुख्य गेट का ताला तोड़कर चुराए थे जेवरात
पुलिस के मुताबिक 27 फरवरी 2021 को सुबह थर्ड फेज जालोर में साई विहार कोलोनी के पास में पुखराज चौधरी के मकान में अज्ञात चोर द्वारा लोहे के सरिये से मुख्य गेट का ताला तोड़कर सोने चांदी के गहने कीमतन करीब 25 लाख के चुरा कर लिया था। पर्दाफाश करने हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा बदमाश एवं शातिर प्रवृति के नकबजन / चोर मुलजिम किशन उर्फ गुंगा की 06 माह तक रैकी तलाश की गई ।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 6th फ्लोर से कूदी MBA स्टूडेंट यशस्वी रोहिल्ला की मौत : छलांग लगाने से पहले दोस्तों से बात की
मां-बेटे ने किया सुसाइड : अलग-अलग कमरे में फंदे से लटके मिले, बच्चे ने पड़ोसन से कहा था- आज दूध नहीं लेंगे... गांव जाएंगे
फर्जी पासपोर्ट बनाने का आरोपी गिरफ्तार : BDO संजय यादव को किया ट्रैप : अग्निवीर से सेवानिवृत होने वाले युवाओं को सीधा नौकरी देगी