📅 Saturday, 31 October 2026 | 04:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 26°C (हल्के बादल)
राजस्थान

Rajasthan Panchayat Elections: पहले चरण के मतदान कल से, आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

📅 25 August 2021, 10:16 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Rajasthan Panchayat Elections: पहले चरण के मतदान कल से, आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां
Rajasthan Panchayat Elections: पहले चरण के मतदान कल से, आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां

राजस्थान । दौसा सहित प्रदेश के 6 जिलों में पंचायत चुनाव का पहले चरण का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। लोकतंत्र के इस महापर्व को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है । वहीं प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए नजर आए। उल्लेखनीय है कि 11 पंचायत समितियों वाले दौसा जिले में पहले चरण में तीन पंचायत समितियों में मतदान होगा।

पहले चरण के मतदान इन क्षेत्रों में होंगे

पहले चरण में महवा, सिकराय और बैजूपाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के 459 मतदान केंद्रों पर 26 अगस्त को वोटिंग होगी। पहले चरण के मतदान के लिए 26 अगस्त यानि कल पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों को बसों के माध्यम से रवाना किया जाएगा। ऐसे में पीजी कॉलेज में बड़ी संख्या में बसों की व्यवस्था कर दी गई है । साथ ही पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले अंतिम प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए पीजी कॉलेज मैदान में टैंट और कुर्सियों की व्यवस्था कर दी गई है। काफी बड़े क्षेत्र में टेंट लगाया गया है ताकि अलग-अलग पंचायत समिति क्षेत्र की पोलिंग पार्टी अलग-अलग जगह प्रशिक्षण ले सके। साथ ही सुलभता से अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो सके ।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें