📅 Friday, 09 October 2026 | 04:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,060 • 🥈 चांदी (1kg): ₹225,300 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

महिलाएं उन खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी, जिसमें उनका चेहरा या शरीर का कोई अंग दिखता हो- संस्कृति मंत्रालय, तालिबान

📅 09 September 2021, 10:07 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महिलाएं उन खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी, जिसमें उनका चेहरा या शरीर का कोई अंग दिखता हो- संस्कृति मंत्रालय, तालिबान
महिलाएं उन खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेंगी, जिसमें उनका चेहरा या शरीर का कोई अंग दिखता हो- संस्कृति मंत्रालय, तालिबान

अफगानिस्तान में अंतरिम सरकार बनाने के बाद तालिबानियों ने शरिया कानून के तहत महिलाओं को किसी भी खेल में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया है। तालिबान के संस्कृति आयोग ने गुरुवार को कहा कि महिलाएं क्रिकेट समेत उन सभी खेलों में शामिल नहीं हो सकतीं जिसमें उनका चेहरा या शरीर का कोई भाग दिखता हो। तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के उप प्रमुख अहमदुल्ला वासिक ने कहा, 'महिलाओं को क्रिकेट समेत उन तमाम खेलों में शामिल नहीं होना चाहिए जिसमें उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है जहां उनका चेहरा और शरीर ढका नहीं होगा। इस्लाम महिलाओं को इस तरह देखने की इजाजत नहीं देता है।'

ये भी पढ़े : Cheque देते समय न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है भारी नुकसान

ये भी पढ़े : MUTUAL FUND INVESTMENT : निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, वरना सकता है नुकसान

तालिबान की अमेरिका को धमकी, कहा- हक्कानी नेटवर्क के सदस्यों को ब्लैकलिस्ट करना ठीक नहीं

तालिबानी सरकार में शामिल हक्कानी नेटवर्क के आतंकियों को ब्लैकलिस्ट करने पर तालिबान ने अमेरिका को धमकाया है। तालिबान ने कहा है कि हक्कानी के कुछ सदस्य जो कि हमारी सरकार में शामिल हैं, उन्हें अमेरिका के अधिकारी टारगेट पर होने की बात कह रहे हैं। ऐसे बयान देकर वे दोहा समझौते का उल्लंघन कर रहे हैं यह किसी के हित में नहीं है। तालिबान ने कहा है कि हक्कानी साहब के परिवार के लोग ही इस्लामिक अमीरात की सरकार में शामिल हैं, ये कोई अलग नाम या संगठन नहीं है

ये भी पढ़े : बंद होगा व्हाट्सप्प! 1 नवम्बर से इन स्मार्टफोन में नहीं चलेगा WhatsApp, कही आपका फ़ोन तो शामिल तो नहीं देखे लिस्ट

अमेरिका में उठी पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अफगानिस्तान के पंजशीर की लड़ाई में तालिबान का साथ देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ अमेरिका में कार्रवाई की मांग उठी है। अमेरिकी सांसद एडम किनजिंगर ने कहा है कि अगर तालिबान की मदद पाकिस्तान कर रहा है तो उसे दी जा रही मदद बंद करनी देनी चाहिए और प्रतिबंध लगा देने चाहिए। अमेरिका के फॉक्स न्यूज चैनल के मुताबिक पंजशीर में पाकिस्तान की स्पेशल फोर्सेज, उनके हेलिकॉप्टर और ड्रोन तालिबान की मदद कर रहे हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें