📅 Monday, 28 September 2026 | 08:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

RBI Recruitment 2021: बिना कोई परीक्षा दिए सरकारी नौकरी का मौका

📅 27 September 2021, 02:37 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
RBI Recruitment 2021: बिना कोई परीक्षा दिए सरकारी नौकरी का मौका
RBI Recruitment 2021: बिना कोई परीक्षा दिए सरकारी नौकरी का मौका

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने चिकित्सा सलाहकार (Bank’s Medical Consultant) के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नोटिफिकेशन 8 सितंबर 2021 को जारी किया गया।

योग्यता

  • आवेदक के पास कम से कम मेडकिल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी भारतीय विश्वविद्यालय से एमबीबीएस (MBBS) की डिग्री होनी चाहिए।
  • जनरल मेडिसिन में मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदक के पास मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में किसी भी अस्पताल या क्लिनिक में मेडिसिन प्रैक्टिस करने का कम से कम दो साल का अनुभव होना चाहिए।
  • इसके अलावा, बैंक की डिस्पेंसरी के 10 किलोमीटर के दायरे में अपनी डिस्पेंसरी या निवास स्थान होना चाहिए।
  • चयन प्रक्रिया

  • इस पद पर भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी।
  • योग्य आवेदकों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर होगा।
  • साक्षात्कार के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों का मेडिकल टेस्ट करने के बाद चयन किया जाएगा।
  • वेतन
  • चयनित उम्मीदवारों को 3 साल के लिए 1000 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से सैलरी दी जाएगी।
  • इन उम्मीदवारों को कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर रखा जाएगा।
  • यह भी पढ़े : Government sceme : इस स्कीम में कीजिए निवेश दस हज़ार प्रति माह का मिलेगा रिटर्न

    यह भी पढ़े : SBI, PNB समेत कई बैंक दे रहे कमाई का मौका, सिर्फ 14 दिनों के लिए लगाएं पैसा

  • काम करने का समय

  • चयनित उम्मीदवारों को सोमवार से गुरुवार, सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4.45 बजे से 6 बजे तक काम करना होगा।
  • शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 11:15 बजे तक और शाम 4.45 बजे से 6 बजे तक काम करना होगा।
  • वहीं, रविवार को सिर्फ सुबह 10 बजे से 12 बजे तक ही काम करना होगा।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर, 2021 है।
  • आवेदन पत्र (Application Form) को

    Principal, College of Agricultural Banking, Reserve Bank of India, University Road, Pune – 411016 पते पर भेजें।

     

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें