📅 Friday, 23 October 2026 | 07:58 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.56 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.65 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,800 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- आपके शहर का रेट

📅 24 July 2022, 12:28 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- आपके शहर का रेट
Petrol Diesel Price : तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें- आपके शहर का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच तेल कंपनियों की ओर से रविवार (24, जुलाई) को पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। यह लगातार 63 वां दिन है जब देश में पेट्रोल डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है और दाम स्थिर बने हुए हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये है और 94.28 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 92.75 रुपये प्रतिलीटर है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.31रुपये और डीजल 94.27 रुपये पर बिक रहा है।

24 जुलाई को आपके शहर में पेट्रोल- डीजल की कीमत (Petrol- Diesel Price In Your City)

मुंबई: पेट्रोल : 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल : 94.27 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली: पेट्रोल : 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल : 89.62 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल : 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल : 94.24 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 92.76रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 87.89 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 89.76 रुपये प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 89.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 90.05 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 84.26 रुपये प्रति लीटर

सुबह 6 बजे जारी होते हैं दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा करने के बाद पेट्रोल डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। इसमें एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट और राज्य सरकारों की ओर से लगाए जाने वाले वैट को भी जोड़ा जाता है।

कच्चे तेल दाम में नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में नरमी देखने को मिल रही है। अब तक के निचले स्तर पर चल रही है और कच्चा तेल का दाम लगातार 100 डॉलर के आसपास बना हुआ है। वहीं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि मंदी की आशंका के चलते कच्चे तेल में बड़ी गिरावट आ सकती है जिससे उपभोक्ताओं को आगे लाभ हो सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें